Sherlyn Chopra ने 37वें जन्मदिन पर किया खुलासा, जल्द मां बनने की हैं चाह
फिल्म अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा जल्द मां बनना चाहती हैl हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने अपनी इस योजना के बारे में बतायाl साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया उन्हें जन्मदिन पर क्या खूबसूरत तोहफा मिला हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा आज अपना जन्मदिन मना रही हैl उन्होंने अपने जन्मदिन पर एक इंटरव्यू में कहा है कि वह जल्द मां बनना चाहती हैंl शर्लिन चोपड़ा को जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां दी जा रही हैl शर्लिन चोपड़ा का आज 37वां जन्मदिन हैl सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने कई ग्लैमरस तस्वीरें भी शेयर कर रखी हैl
शर्लिन चोपड़ा जल्द मां बनना चाहती हैl हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने अपनी इस योजना के बारे में बतायाl साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया उन्हें जन्मदिन पर क्या खूबसूरत तोहफा मिला हैl इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मेरा इरादा जल्द मां बनने का हैl इसके चलते मेरा बेस्ट गिफ्ट अभी आया नहीं हैl' शर्लिन चोपड़ा ने यह भी कहा कि वह प्रतिदिन कुछ ना कुछ क्रिएटिव काम करती हैl
तारीफ़ क्या लिखोगे जनाब हमारे हुस्न पर,
अल्फ़ाज़ ही थम जायेंगे झुकी नज़रें हमारी देखकर.. 🔥 pic.twitter.com/i8JII65bPy— Sherni (@SherlynChopra) February 10, 2021
शर्लिन चोपड़ा ने यह भी कहा कि पिछले जन्मदिन पर उन्होंने सुपरनैचुरल थ्रिलर का निर्माण और निर्देशन किया थाl इस वर्ष वह एथनिक वियर में एक म्यूजिक वीडियो शूट करनेवाली हैl शर्लिन चोपड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस हैl वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैl इसके अलावा उन्होंने कई स्पेशल नंबर भी किए हैंl शर्लिन चोपड़ा अपनी हॉट फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है, जोकि बड़ी तेजी से वायरल भी होती हैं।
किसान आंदोलन के बारे में क्या जानते हैं अंतरराष्ट्रीय सेलेब्रिटीज़ ?
सेलेब्रिटीज़ कितना चार्ज करते हैं एक पोस्ट का?
क्या सोशल मीडिया अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र का नया उपकरण है?
कौन हैं वो एजेंसियाँ जो भारत के ख़िलाफ़ पेड-प्रॉपगैंडा न्यूज़ चला रहे हैं? #FarmersProtestHijacked 🇮🇳— Sherni (@SherlynChopra) February 3, 2021
3.6 मिलियन फॉलोअर्स रखने वाली पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट कर देने के बाद शर्लिन चोपड़ा के अकाउंट को भी इंस्टाग्राम ने प्रतिबंध कर दिया है। फिल्म कामसूत्र 3 डी में नजर आनेवाली अभिनेत्री शर्लिन फैंस के लिए सबसे बोल्ड कंटेंट टीजर शेयर करती रहती थी, अब फोटो और वीडियो शेयर करनेवाली वेबसाइट इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पूनम पांडे के विपरीत अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ाचुप नहीं रहीं और ट्विटर पर उन्होंने इंस्टाग्राम से इस बारे में पूछा है। शर्लिन चोपड़ा काफी बोल्ड फोटो और वीडियो शेयर करती थीl जोकि काफी वायरल भी होते थेl