विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Toronto Film Festival 2023 में दिखा Shehnaaz Gill का क्रेज, ढोल-नगाड़ों के साथ रेड कारपेट पर हुआ स्वागत

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sat, 16 Sep 2023 09:10 PM (IST)

Toronto International Film Festival 2023 बॉलीवुड अभिनेत्री शहनाज गिल अपनी अपकमिंग फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग के प्रीमियर के लिए ...और पढ़ें

TIFF 2023 में थैंक यू फॉर कमिंग कास्ट के लिए बजा ढोल-नगाड़ा। Photo-Instagram
TIFF 2023 में थैंक यू फॉर कमिंग कास्ट के लिए बजा ढोल-नगाड़ा। Photo-Instagram

HighLights

  1. टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में छाई थैंक यू फॉर कमिंग की कास्ट
  2. टोरंटो फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर बजा ढोल-नगाड़ा
  3. फिल्म फेस्टिवल में छाईं शहनाज गिल

नई दिल्ली, जेएनएन। Toronto International Film Festival 2023: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में से एक टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में बॉलीवुड फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' का प्रीमियर होना वाकई गर्व की बात है। फिल्म की कास्ट का फिल्म फेस्टिवल पर धूम-धड़ाके से स्वागत हुआ। 

'किसी का भाई किसी की जान' के बाद शहनाज गिल अपनी दूसरी फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' (Thank You For Coming) के लिए सुर्खियों में हैं। खास बात ये है कि वुमन सेंट्रिक फिल्म की स्क्रीनिंग टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में हुई और इसे काफी सराहा भी गया है। 

यह भी पढ़ें- Thank You Coming Early Review: गर्ल्स की इस गोपनीय समस्या का ताना-बाना 'थैंक्यू फॉर कमिंग', पढ़ें पहला रिव्यू

टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में छाईं शहनाज गिल

बिग बॉस से मशहूर हुईं शहनाज गिल के लिए पहली बार इंटरनेशनल रेड कारपेट पर वॉक करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। शहनाज की फैन-फॉलोइंग की कमी नहीं है। दुनियाभर में लोग उन्हें चाहते हैं, जिसकी झलक एक बार फिर टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में देखने को मिली। इवेंट में शहनाज के फैंस की धूम रही। एक्ट्रेस ने भी अपने चाहने वालों के साथ खूब फोटोज क्लिक कराईं और उन्हें कंफर्टेबल महसूस कराया।

रेड कारपेट पर बजे ढोल-नगाड़े

सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात टोरंटो फिल्म फेस्टिवल 2023 के रेड कारपेट पर ढोल-नगाड़ा बजना था। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है, जिसमें 'थैंक यू फॉर कमिंग' की स्टार कास्ट के आते ही रेड कारपेट पर ढोल-नगाड़े बजे, जिसे देख सभी स्टार्स जगमगा उठे। सभी ढोल-नगाड़े पर थिरकते हुए भी नजर आए।

बोल्ड लुक में शहनाज गिल का किलर लुक

फिल्म फेस्टिवल में भूमि पेडनेकर, कुशा कपिला, डॉली सिंह और शिबानी बेदी ने अपने किलर लुक से रेड कारपेट की शोभा बढ़ा दी। सबसे ज्यादा जिसने अपने लुक से लाइमलाइट बटोरी, वो शहनाज गिल थीं। डीप नेक गोल्डन शिमरी गाउन में शहनाज गिल ने पारा बढ़ा दिया। हाई स्लीक बन और डैवी मेकअप में शहनाज हॉट लग रही थीं। 

कब रिलीज होगी थैंक यू फॉर कमिंग?

अनिल कपूर और एकता कपूर के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन अनिल कपूर के दामाद करण बूलानी ने किया है।

यह भी पढ़ें- Haanji Song OUT: भूमि पेडनेकर के साथ 'हांजी' में शहनाज गिल ने लगाई आग, 'थैंक यू फॉर कमिंग' का पहला गाना रिलीज