विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरहद पार मोहब्बत की सच्ची कहानी लाईं Shehnaaz Gill, 'इश्कनामा' में निभाई पाकिस्तानी लड़की की भूमिका, ट्रेलर आउट

Published: Tue, 14 Jul 2026 11:00 PM (IST)

शहनाज गिल और जय रंधावा की आगामी फिल्म 'इश्कनामा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो  पाकिस्तान और हिंदुस्तान के दो आशिकों की सच्ची कहानी से प्रेरित है।

'इश्कनामा' का ट्रेलर हुआ रिलीज

'इश्कनामा' का ट्रेलर हुआ रिलीज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ लव स्टोरी मिसाल बन जाती हैं और कुछ इतिहास। ऐसी ही एक बॉर्डर पार की प्यार की कहानी लेकर जल्द ही पर्दे पर शहनाज गिल और पंजाबी एक्टर जय रंधावा लौट रहे हैं, जिसमें एक पंजाबी लड़के और पाकिस्तानी लड़की की दर्दभरी प्रेम कहानी दिखाई जाएगी।

शहनाज गिल की अपकमिंग फिल्म 'इश्कनामा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें शहनाज गिल बॉर्डर पार रहने वाली एक लड़की का किरदार अदा कर रही हैं। शहनाज गिल की फिल्म 'इश्कनामां' के ट्रेलर का एक-एक सीन दिल को कचोटने वाला है।

सच्ची प्रेम कहानी से इंस्पायर है 'इश्कनामां'

शहनाज गिल और जय रंधावा की आगामी फिल्म इश्कनामा' नसीमा और 'निम्मा' की असाधारण सच्ची कहानी से इंस्पायर है, जिसमें 1981 और 1988 के बीच दो अलग मुल्क में रहने वाले दो आशिकों कहानी को बड़ी हे खूबसूरती से ट्रेलर में उतारा गया गौ। कहानी एक सिख लड़के कवि निम्मा की है, जो पाकिस्तान जाता है, वहां उसकी मुलाकात नसीमा से होती है, जो मुस्लिम है।

दोनों के बीच प्यार पनपता है और नसीमा एक दिन निम्मा से हिंदुस्तान घूमने की इच्छा व्यक्त करती है। वह उसे भारत घुमा भी देता है और उसे छोड़ने आता है, लेकिन जब दोनों की इस लव स्टोरी के बारे में नसीमा के पिता को पता लगता है, तो वह पाकिस्तान में लड़के को बुरी तरह से मारता है। यह फिल्म प्यार-सरहदों और किस्मत के खिलाफ एक बगावत है।

कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'इश्कनामा'?

शहनाज गिल ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, "एक एक्टर के तौर पर, नसीमा का किरदार निभाना मेरे लिए एक नए जन्म जैसा है। एक आर्टिस्ट की जिंदगी में सबसे बड़ी खुशी तब मिलती है जब उन्हें किसी ऐसी चीज का सामना करना पड़ता है जो उन्हें चुनौती दे; मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मुझे 'इश्कनामा' के साथ ऐसा करने का मौका मिला। इसने मुझे मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर निकाला। यह एक जबरदस्त पुराने जमाने का रोमांस है जो प्यार को एक क्रांति के तौर पर दिखाता है। यह सच्चे प्रेमियों की सच्ची कहानी है, जिन्होंने एक-दूसरे के लिए अपनी पूरी ताकत से लड़ाई लड़ी।"

Screenshot 2026-07-14 225635

आपको बता दें कि शहनाज गिल, जय रंधावा स्टारर यह फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का म्यूजिक बी-प्राक ने दिया है और गान के बोल जानी ने लिखे हैं।

यह भी पढ़ें- Shehnaaz Gill को मिला नया प्यार? इस क्रिकेटर से जुड़े एक्ट्रेस के दिल के तार!

यह भी पढ़ें- क्या RCB के Devdutt Padikkal को डेट कर रहीं Shehnaaz Gill? IPL मैच का वीडियो पोस्ट कर बढ़ाई हलचल