विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस फिल्म में गुजराती लड़की बनेंगी शाजान पदमसी

By Monika SharmaEdited By:
Published: Mon, 03 Nov 2014 08:56 AM (IST)Updated: Mon, 03 Nov 2014 09:19 AM (IST)

शाजान पदमसी फिल्म 'मीट द पटेल्स' में एक गुजराती लड़की का किरदार निभाने जा रही हैं। अभिनेत्री का कहना है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। शाजान पदमसी फिल्म 'मीट द पटेल्स' में एक गुजराती लड़की का किरदार निभाने जा रही हैं। अभिनेत्री का कहना है कि ये किरदार उनके लिए चुनौतीपूर्ण है।

शाजान ने बताया, 'मैं फिल्म में हेतल गांधी का किरदार निभा रहीं हूं। मैं एक पटेल के साथ रोमांस करूंगी। गुजराती लड़की का किरदार निभाना एक बहुत अलग अनुभव होने वाला है और ये बहुत चुनौतीपूर्ण होगा।' साथ ही उनका मानना ये भी है कि पर्दे पर अलग-अलग किरदार निभाने में सक्षम होना एक अभिनेत्री की बेहतरीन खूबी है।

'मिकी वायरस' के निर्देशक सौरभ वर्मा की फिल्म 'मीट द पटेल्स' एक साफ-सुथरी कॉमेडी है। फिल्म मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है और दो गुजराती लड़कों टॉम पटेल और जैरी पटेल के आसपास घूमती है, जो जिंदगी को पूरी तरह जीना जानते हैं और मेहनत के अलावा कुछ भी करने के लिए तैयार हैं।

फिल्म के बारे में शाजान ने कहा, 'ये एक क्रेजी और पूरी तरह से कॉमेडी फिल्म है। मैं कॉमेडी फिल्मों के साथ फैमिलियर हूं। जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी। मैं खुद को हंसने से नहीं रोक सकी थी। मुझे यकीन है कि दर्शक इस फिल्म को देखकर बहुत हसेंगे।'

फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में चल रही है। फिल्म में शिव पंडित और केतन मेहता भी नज़र आएंगे। शाजान शिव पंडित के ऑपोजिट हैं। 'मीट द पटेल्स' 24 अप्रैल 2015 को रिलीज होगी।

पढ़ेंः इस मशहूर डीजे को डेट कर रही हैं शाजान पदमसी

पढ़ेंः बोल्ड रोल्स से ऐतराज नहींः शाजान पदमसी