Move to Jagran APP

सोनम कपूर के बर्थ डे विश में ये गलती कर बैठे शत्रुघ्न सिन्हा, ट्रोल होने के बाद डिलीट किया ट्वीट

Shatrughan Sinha Trolling शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनम कपूर को उनकी फोटो शेयर बिना ही बर्थडे विश कर दिया जिसके बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

By Mohit PareekEdited By: Published: Wed, 10 Jun 2020 03:05 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jun 2020 03:05 PM (IST)
सोनम कपूर के बर्थ डे विश में ये गलती कर बैठे शत्रुघ्न सिन्हा, ट्रोल होने के बाद डिलीट किया ट्वीट
सोनम कपूर के बर्थ डे विश में ये गलती कर बैठे शत्रुघ्न सिन्हा, ट्रोल होने के बाद डिलीट किया ट्वीट

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने परिवार के साथ मंगलवार को अपना जन्मदिन मनाया और जन्मदिन के मौके पर वो दिल्ली से मुंबई भी पहुंचीं। उनके जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोनम कपूर को विश किया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा शत्रुघ्न सिन्हा की ओर से विश के लिए लिए किए गए पोस्ट की हो रही है। सोनम कपूर को विश करने के बाद शॉटगन का ट्वीट काफी वायरल हो रहा है और लोग अभिनेता-राजनेता को ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

loksabha election banner

दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा ने एक फोटो शेयर करते हुए सोनम कपूर को विश किया था। खास बात ये है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनम को विश करने के लिए जो फोटो शेयर की थी, उसमें अनिल कपूर और उनका परिवार शामिल था, लेकिन खुद सोनम कपूर ही इसमें शामिल नहीं थीं। सोनम कपूर को विश करने के लिए शेयर की गई फोटो में ही सोनम कपूर ही दिखाई नहीं दे रही हैं, ऐसे में यूजर्स जमकर शत्रुग्न सिन्हा के मजे ले रहे हैं।

ज्यादा ट्रोल होने के बाद जन्मदिन के अगले दिन ही यह ट्वीट डिलीट कर दिया। सोनम कपूर के बर्थडे पर किया हुआ ट्ववीट डिलीट करने के बाद भी लोग इसके स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए मजे ले रहे हैं।

बता दें कि करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर उनकी शादी के दौरान की एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों एक्ट्रेसेज़ एक दूसरे को गले लगाती दिख रही हैं। वहीं स्वरा भास्कर ने सोनम के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'तुम सबसे शानदार, दयालु लोगों में से हो जिन्हें मैं जानती हूं। हमेशा खुश रहो और इसी तरह अपनी रौशनी बिखेरती रहो। मैंने तुमसे बहुत कुछ सीखा है। एक बेहतर इंसान बनना, एक अच्छा दोस्त बनना, ज्याद सभ्य और दयालु होना भी। ये फोटो 'रांझना' की शूटिंग के शुरुआती दिनों की है।' अर्जुन कपूर ने ये भी बताया है कि आज वो किसी चीज़ को मिस कर रहे हैं। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर सोनम के साथ एक थ्रोबेक फोटो शेयर की है जिसमें वो उन्हें कस के गले लगाते नज़र आ रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.