'हमारी बेटी दूध जैसी गोरी...वो बिहारी गुंडा...' Poonam की मां ने कर दिया था Shatrughan Sinha को रिजेक्ट
शत्रुघ्न सिन्हा बीते दिनों अपने परिवार के साथ कपिल शर्मा के शो पर आए थे। इस दौरान कपल ने मस्ती मजाक में कई सारी बातें शेयर कीं। इनमें से एक किस्सा उनकी शादी का भी है। शत्रुघन सिन्हा और पूनम की पहली मुलाकात ट्रेन में हुई थी। पूनम की मासूमियत देखकर वो उनपर फिदा हो गए थे। हालांकि उनकी मां ने इस रिश्ते से मना कर दिया था।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाने माने दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा द ग्रेट इंडिया कपिल शर्मा शो पर शिरकत करने आए थे। इस दौरान उनके साथ पत्नी पूनम सिन्हा, बेटी सोनाक्षी सिन्हा और दामाद जहीर इकबाल के साथ नजर आए थे। इस दौरान इन्होंने शो पर कई सारी बातें शेयर कीं जिनमें से शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम की लव स्टोरी भी है।
मां ने बेटी का हाथ देने से किया इनकार
शो के दौरान अर्चना पूरन सिंह पूनम से सवाल करती हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा और उनमें से किसने पहले प्रपोज किया था। इस पर शत्रुघ्न सिन्हा बीच में टोकते हुए कहते हैं - 'इन्होंने करवाया था प्रपोज मुझसे।' पूनम आगे बताती हैं कि उनकी मां ने दोनों के रिश्ते को नामंजूर कर दिया था। उन्होंने बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा के बड़े भाई शादी की बात करने उनके घर आए थे। इस पर पूनम की मां ने कहा, 'बिल्कुल भी नहीं। हमें फिल्म इंडस्ट्री से कोई लड़का नहीं चाहिए।'
यह भी पढ़ें: '8 दिन हैं तुम्हारे पास...' जब रीना रॉय ने Shatrughan Sinha को दी थी धमकी; शॉटगन की बोलती हो गई थी बंद
मां ने अपनी बेटी को बताया दूध जैसी गोरी
इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे की और मजेदार बात बताई। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने शत्रुघ्न सिन्हा के भाई से कहा क्या तुमने अपने भाई को देखा है? ये बिहारी सड़क का गुंडा है और हमारी बेटी दूध जैसी गोरी है। गोरी और मिस इंडिया। शत्रुघ्न ने आगे कहा, 'अगर आप हम दोनों को एक साथ खड़ा करके रंगीन फोटो लेंगे तो वह ब्लैक एंड व्हाइट दिखाई देगी।
कहां हुई थी पहली मुलाकात?
दरअसल कपल की लवस्टोरी की शुरुआत ट्रेन से हुई थी। पूनम भी अपनी मां के साथ उसी ट्रेन में थीं। डांट खाने के बाद वो रो रही थीं और शत्रुघ्न सिन्हा उनकी मासूमियत पर फिदा हो गए थे। मिस इंडिया बनने के बाद पूनम को फिल्मों के ऑफर भी मिलने लगे थे।
हालांकि बाद में पूनम की मां इस रिश्ते के लिए मान गई थीं। कपल ने साल 1980 में शादी कर ली थी। शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम के तीन बच्चे लव-कुश और सोनाक्षी सिन्हा हैं। कपल ने शादी से पहले 14 साल तक एक दूसरे को डेट किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।