विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonakshi Sinha की शादी को लेकर बिहार में मचे बवाल पर बोले Shatrughan Sinha- 'मेरी बेटी ने गैर-कानूनी...'

Published: Tue, 25 Jun 2024 03:11 PM (GMT+05:30)

Sonakshi Sinha ने जब से ब्वॉयफ्रेंड Zaheer Iqbal के साथ शादी की है तभी से वह ट्रोल हो रही हैं। ...और पढ़ें

सोनाक्षी सिन्हा को मिल रही नफरत पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
सोनाक्षी सिन्हा को मिल रही नफरत पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी पर बवाल
  2. बिहार में सोनाक्षी सिन्हा को बैन करने की उठी मांग
  3. बेटी को ट्रोल करने वालों पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने रविवार को जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ सात साल डेटिंग के बाद रजिस्टर्ड मैरिज की। दूसरे धर्म में शादी करने के लिए सोनाक्षी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। यही नहीं, उनके होमटाउन पटना में तो इस शादी के चलते बवाल मच गया है।

शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के नेटिव स्टेट बिहार में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर प्रदर्शन भी हुआ। लोगों ने इंटरफेथ मैरिज को लव जिहाद बताया और बिहार में सोनाक्षी के बैन की मांग की। हिंदू शिव भवानी के द्वारा आयोजित किये गये प्रदर्शन में शत्रुघ्न सिन्हा से उनके बेटों लव और कुश का नाम बदलने की भी मांग की गई। अब बेटी को मिल रही ट्रोलिंग पर अभिनेता ने चुप्पी तोड़ी है।

सोनाक्षी की शादी पर मचे बवाल पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के इंटरफेथ मैरिज को लेकर हो रहे बवाल पर रिएक्शन दिया है। टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में अभिनेता-सांसद ने कहा-

आनंद बख्शी साहब ने ऐसे प्रोफेशनल प्रोटेस्टर्स के बारे में लिखा है, 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। मैं इसमें यह जोड़ना चाहूंगा कि ‘कहने वाले अगर बेकार, बेकाम-काज के हों तो कहना ही काम बन जाता है।’ मेरी बेटी ने कुछ भी गैर-कानूनी या असंवैधानिक नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- ससुर Shatrughan Sinha और सास पूनम सिन्हा के पैर छूकर जहीर इकबाल ने लिया आशीर्वाद, देखती रह गईं Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल करने वालों पर बरसे पिता

शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी और दामाद की शादी को पर्सनल डिसीजन बताया है। उन्होंने कहा- 

शादी दो लोगों के बीच का एक बहुत ही निजी फैसला है। किसी को भी इसमें हस्तक्षेप करने या कमेंट करने का अधिकार नहीं है। मैं सभी प्रोटेस्टर्स से कहता हूं – जाओ, अपनी जिंदगी जियो। अपनी जिंदगी में कुछ यूजफुल करो और कुछ नहीं कहना है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को सिविल मैरिज की है। कपल एक-दूसरे को करीब 7 साल से डेट कर रहा था। वह अपने वेडिंग फंक्शन में सिंदूर लगाये नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें- बहन Sonakshi Sinha की शादी में नजर नहीं आये थे लव सिन्हा, अब खबरों पर दी ये प्रतिक्रिया- 'बेहतर सोर्सेस की...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।