'मेरे पास मां है' बोल हर दिल अजीज बन गए शशि कपूर
फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शशिकपूर को आज दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया। चूंकि वो अस्वस्थता के चलते दिल्ली में हुए समारोह में शामिल नहीं हो सके थे, इसलिए उन्हें यह अवॉर्ड मुंबई स्थित पृथ्वी थिएटर में दिया गया।
मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शशिकपूर को आज दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया। चूंकि वो अस्वस्थता के चलते दिल्ली में हुए समारोह में शामिल नहीं हो सके थे, इसलिए उन्हें यह अवॉर्ड मुंबई स्थित पृथ्वी थिएटर में दिया गया।
शशि कपूर को मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
इस खास मौके के लिए कपूर परिवार ने शशि कपूर के सम्मान में एक वीडियो भी तैयार किया था। इसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने अपनी-अपनी भावनाएं अभिव्यक्त की हैं। शशि कपूर को फिल्म 'दीवार', 'सुहाग', 'नमक हलाल' जैसी चर्चित फिल्मों में उनकी दमदार भूमिका के लिए जाना जाता है।
अपनी मां से प्यार करते हो तो हर दिन बोलो : इमरान खान
फिल्म 'दीवार' में शशि कपूर का बोला गया संवाद 'मेरे पास मां है' आज भी लोगों की जुबां पर है। इससे पहले शशि कपूर के भतीजे रणबीर कपूर ने दिल्ली में हुए 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कार्यक्रम के दौरान एक्टर-डायरेक्टर शशि कपूर के फिल्मी सफर को बयां किया था।