शनाया कपूर ने शेयर की थ्रो बैक तस्वीरें, अनन्या पांडे और सुहाना खान ने किया यूं रिएक्ट
बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अपनी एक्टिविटी के चलते फैंस के बीच काफी सुर्खियों में रहती हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अपनी एक्टिविटी के चलते फैंस के बीच काफी सुर्खियों में रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।
इन तस्वीर को शनाया कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीरों में शनाया एक पेड़ के पास खड़े होकर पोज देती नजर आ रही हैं। फोटोज में शनाया ब्राउन कलर की स्पोर्ट्स ब्रा और डेनिम शॉर्ट्स पहने दिख रही हैं।
तस्वीरें शेयर कर लिखा खास कैप्शन
अपनी इन थ्रो बैक बोल्ड तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर शनाया कपूर ने कैप्शन लिखा, क्या हम सूर्य को वापस ला सकते हैं?, जहां थोडी ठंड है। शनाया की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही बॉलीवुड कलाकार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं उनकी दोस्त और शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान, अभिनेत्री अनन्या पांडे ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है और उनकी जमकर तारीफ की है।
आपको बता दें कि शनाया कपूर ने भले ही अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है। लेकिन उनकी फैन फॉलोइन किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। उनके इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
करण जौहर करेंगे लॉन्च
आपको बता दें कि पिछले साल बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर ने अभिनेत्री शनाया कपूर को बॉलीवुड में लॉन्च करने की घोषणा की थी। शनाया ने करण की टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी को ज्वाइन किया था, जिसके बाद करण जौहर ने सोशल मीडिया पर इस जानकारी को शेयर किया था। वहीं शनाया ने साल 2018 में आई अपनी कजिन जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है।