Shammi Kapoor ने तोड़ी थी 'पारंपरिक हीरो' की छवि, खतरे में आ गया था 50 के दशक के इन अभिनेताओं का स्टारडम
हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता रहे शम्मी कपूर की आज 95वीं बर्थ एनिवर्सरी मनाई जा रही है।

वेटरन एक्टर रहे शम्मी कपूर (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
शम्मी कपूर की 95वीं बर्थ एनिवर्सरी आज
सिनेमा में लाए थे डांस की क्रांति
बदल डाली थी फिल्मी हीरो की परिभाषा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेटरन एक्टर रहे शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) का जन्म 21 अक्टूबर 1931 को हुआ था। आज उनकी 95वीं बर्थ एनिवर्सरी मनाई जा रही है। सिनेमा जगत में अपने हुनर से परिवार का नाम रोशन करने वाले कपूर खानदार के कलाकारों में शम्मी साहब का भी नाम शामिल होता है।
लेकिन सिर्फ कपूर खानदान ही नहीं, बल्कि शम्मी कपूर सिनेमा की दुनिया के वह अभिनेता थे, जिन्होंने इंडस्ट्री में डांस की एक नई क्रांति को जन्म दिया और पारंपरिक हीरो की छवि को भी तोड़ डाला था। आइए इस मामले को विस्तार से समझते हैं-
शम्मी कपूर ने तोड़ी थी पारंपरिक हीरो की छवि
सिनेमा जगत में शम्मी कपूर के डेब्यू से फिल्मों में हीरो को पारंपरिक किरदार के तौर पर पेश किया जाता था, जो उच्च नैतिक आदर्शों, साहस, और सच्चाई का मुख्य प्रतीक बनकर बड़े पर्दे पर नजर आता था। लेकिन शम्मी के आने के बाद फिल्मों के हीरो की परिभाषा बदल गई। लेखक रौफ अहमद द्वारा लिखी गई- शम्मी कपूर- द गेम चेंजर (Shammi Kapoor- The Game Changer) नामक किताब में इस बात का जिक्र पढ़ने को मिलता है।
यह भी पढ़ें- Mohammed Rafi के गाने के लिए मुंबई की सड़कों पर लगा था 6 घंटे का जाम, आज भी गली मोहल्लों में गूंजता है कल्ट सॉन्ग

उसमें लिखा है- जब बतौर एक्टर शम्मी कपूर ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा तो उन्होंने अपने जोशीले डांस से नृत्य कला की क्रांति ला दी थी, जो उस दौर के अभिनेता करने से कतराते थे। वह सिर्फ पर्दे पर साफ-सुथरी छवि वाले रोल नहीं बल्कि चुनौतीपूर्ण किरदारों को निभाने के लिए भी तैयार रहते थे।
-1792583353907.webp)
उस दौर के फिल्म क्रिटिक्स द्वारा शम्मी कपूर को अजीबोगरीब कहा गया। लेकिन जैसे-जैसे उनकी फिल्में हिट होने लगीं और तो सबको एहसास हो गया कि वह लीग से हटकर चलने वाला कलाकार है। शम्मी कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने नियम बनाए और तौर तरीकों से काम किया, जिसकी वजह से एक्टर के रूप में उन्हें काफी सफलता भी हाथ लगी।
इन तीन अभिनेताओं को दी थी चुनौती
शम्मी कपूर के हिंदी सिनेमा में डेब्यू से पहले राज कपूर, देव आनंद और दिलीप कुमार का राज था। लेकिन जैसे शम्मी की एंट्री हुई उन्होंने अपने दमदार अभिनय, गुड लुकिंग अंदाज और बेहतरीन डांस के दम पर इन तीनों अभिनेताओं के दबदबे को चुनौती दे डाली थी और एक सफल अभिनेता की नई कहानी लिखी।

शम्मी की लोकप्रिय फिल्में
बतौर अभिनेता शम्मी कपूर ने हिंदी सिनेमा में साल 1953 में आई फिल्म जीवन ज्योति से अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया। 5 दशक से अधिक समय तक इंडस्ट्री में एक्टिव रहने वाले शम्मी साहब को आज भी उनकी लोकप्रिय फिल्मों के लिए याद किया जाता है, जिनके नाम इस प्रकार हैं-
तुमसा नहीं देखा
जंगली
तीसरी मंजिल
कश्मीर की कली
ब्रह्माचारी
अंदाज
विधाता
आपको बता दें कि बतौर अभिनेता आखिरी बार शम्मी कपूर को रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार में पर्दे पर देखा गया था, जो उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें- 'थप्पड़ कांड' से बदली थी Shammi Kapoor की किस्मत, कैसे हाथ लगी थी आइकॉनिक फिल्म तीसरी मंजिल?
