विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shammi Kapoor ने 18 फ्लॉप के बाद इस मूवी से किया जोरदार कमबैक, पहली बार दिखा एक्टर का डांस स्टाइल

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Fri, 20 Oct 2023 06:45 PM (IST)Updated: Fri, 20 Oct 2023 08:18 PM (IST)

अभिनेता शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) बेशक हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनकी फिल्म डांस और एक्टिंग के बारे में जितनी ...और पढ़ें

जब शम्मी कपूर ने दी पहली हिट फिल्म (Photo Credit-Jagran)
जब शम्मी कपूर ने दी पहली हिट फिल्म (Photo Credit-Jagran)

HighLights

  1. शम्मी कपूर के हाथ ऐसे लगी 'तुमसा नहीं देखा'
  2. 18 फ्लॉप के बाद बदली शम्मी कपूर की किस्मत
  3. शम्मी कपूर शानदार फिल्मों में शुमार ये मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें शम्मी कपूर का नाम जरूर शामिल होगा। बेशक शम्मी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्मों की चर्चा हमेशा होती रहती है।

इसी आधार पर आज ''हिट फिल्में, सुपरहिट किस्से'' में हम आपके साथ शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) साहब की पहली सुपरहिट फिल्म 'तुमसा नहीं देखा' के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं। इस दौरान आप ये जानेंगे की किस तरह से शम्मी को इस फिल्म के लिए चुना गया।

शम्मी कपूर को ऐसे मिली 'तुमसा नहीं देखा'

साल 1952 में फिल्म 'जीवन ज्योति' के जरिए शम्मी कपूर ने हिंदी सिनेमा में बतौर कलाकार डेब्यू किया था। हालांकि एक अभिनेता के रूप में कपूर खानदान के इस शहजादे के लिए सब कुछ आसान नहीं रहा और एक्टर की कई 18 फिल्में बिल्कुल भी सफल साबित नहीं हो पाईं।

लेकिन इसके बाद साल 1957 में निर्देशक नासिर हुसैन की मूवी 'तुमसा नहीं देखा' (Tumsa Nahin Dekha) में शम्मी कपूर को अपनी असली छाप छोड़ने का अवसर मिला।

हालांकि मशहूर वरिष्ठ पत्रकार रहे रऊफ अहमद ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में ये जानकारी दी थी कि नासिर ने 'तुमसा नहीं देखा' फिल्म शम्मी से पहले देव आनंद को ऑफर की थी, जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया। इस तरह से देव आनंद की वजह से शम्मी कपूर को 'तुमसा नहीं देखा' मिली।

अभिनेता ने 18 फ्लॉप के बाद दी पहली हिट मूवी

करीब 18 फिल्में फ्लॉप देने के बाद शम्मी कपूर का मनोबल बतौर कलाकार कम होने लगा था। लेकिन नासिर हुसैन की 'तुमसा नहीं देखा' ने शम्मी कपूर की किस्मत को रातों-रात बदल के रख दिया। फिल्म में शंकर के किरदार में शम्मी कपूर ने अपनी अमिट छाप छोड़ी।

उस जमाने की सस्पेंस थ्रिलर के आधार पर शम्मी कपूर की 'तुमसा नहीं देखा' का जिक्र किया जा सकता है। हालांकि इस फिल्म के कई सीन आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे।

शानदार कहानी और कलाकारों की दमदार अदाकारी की वजह से फिल्म 'तुमसा नहीं देखा' सुपरहिट साबित हुई और शम्मी के करियर की पहली सफल फिल्म बनी। इस मूवी में शम्मी कपूर के अलावा अमिता, प्राण, राज मेहरा और बीएम व्यास जैसे दिग्गज कलाकार मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें- Shammi Kapoor Birth Anniversary: जब कैबरे डांसर को दिल दे बैठे शम्मी कपूर, शादी के लिए कर दिया था प्रपोज

पहली बार दिखा शम्मी कपूर का अनोखा डांस

बॉलीवुड के उम्दा डांसर के बारे में जिक्र किया जाए तो शम्मी कपूर उनमें जरूर शामिल होगा। अपने अनोखे डांस स्टाइल से शम्मी कपूर ने हर किसी को दीवाना बनाया। आज भी लोग उनकी तरह डांस करने की कला को सीखने के लिए बेताब रहते हैं।

फिल्म 'तुमसा नहीं देखा' के जरिए लोगों को पहली बार शम्मी कपूर के गजब के डांस की झलक देखने को मिली। हर कोई इस बात से वाकिफ हो गया था कि वह सिर्फ एक अच्छे एक्टर नहीं बल्कि कमाल के डांसर भी हैं। जिस एनर्जी के साथ वह नाचते थे, वह देखकर हर कोई हैरान रह जाता था।

'तुमसा नहीं देखा' के लिए शम्मी कपूर ने किए ये बदलाव

फिल्म 'तुमसा नहीं देखा' से पहले शम्मी कपूर हल्की से मूंछ के साथ नजर आते थे। इस लुक में एक्टर ने रंगीन रातें (1956) जैसी कई फिल्मों में काम किया था। हालांकि जब उनकी ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई तो कलाकार ने अपने लुक में काफी बड़ा बदलाव किया।

उस दौर में पेंसिल थिन मूंछ अभिनेताओं के लिए स्टाइलिश ट्रेंड माना जाता था, लेकिन शम्मी कपूर ने 'तुमसा नहीं देखा' में क्लीन शेव लुक से इस मिथक को तोड़ा और नए अंदाज और नए लुक से फैंस के दिलों को जीता।

शम्मी कपूर की शानदार फिल्में

बॉक्स ऑफिस पर नासिर हुसैन (Nasir Hussain) की 'तुमसा नहीं देखा' की सफलता के बाद शम्मी कपूर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 60 के दशक में हिट फिल्मों की झड़ी लगा दी।

गौर करें शम्मी कपूर की शानदार फिल्मों की तरफ तो उसमें 'जंगली, प्रोफेसर, दिल तेरा दीवाना, ब्लफ मास्टर, कश्मीर की कली और तीसरी मंजिल' जैसी कई हिट फिल्मों के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Kismet: बॉलीवुड की पहली ब्लॉकबस्टर जिसने बदली अशोक कुमार की 'किस्मत', 32 साल कायम रहा ये रिकॉर्ड