विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

60's की वो फिल्म जिसमें हीरोइन ने पहली बार पहनी बिकिनी, अब उसी कल्ट क्लासिक का बनने जा रहा रीमेक?

Published: Fri, 20 Feb 2026 06:06 PM (GMT+05:30)

60 के दशक की कल्ट क्लासिक फिल्म जिसने सिनेमा को पूरे पेरिस का दीदार कराया। अब उसी फिल्म के रीमेक ...और पढ़ें

वो फिल्म जिसने बदला था सिनेमा!

वो फिल्म जिसने बदला था सिनेमा!

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 60 के दशक में हिंदी सिनेमा भले ही नई फिल्मों के साथ आ रहा था, लेकिन उस दौर में एक होड़ ये भी लगी थी कि कैसे भी करके हॉलीवुड के कल्चर को हिंदी फिल्मों में दिखाया जाए। विदेशों में फिल्मों की शूटिंग तब शुरू हो चुकी थी, लेकिन उस दौर में फिल्मों की शूटिंग बाहरी देशों में करना मानो किसी बड़ी उपलब्धि के बराबर था।

एक तरफ फिल्म का बजट बढ़ता था, तो दूसरी ओर फिल्म की चर्चा भी खूब होती थी और अब 60 के दशक की उसी एक कल्ट क्लासिक फिल्म का रीमेक बनने जा रहा है।

60's की फिल्म का बनेगा रीमेक?

दरअसल जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, उस फिल्म का नाम है 'ऐन ईवनिंग इन पेरिस' (An Evening in Paris)। इस फिल्म में शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) और शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म की चर्चा इसलिए भी ज्यादा हुई, क्योंकि इसकी शूटिंग पेरिस में की गई थी। दरअसल उस दौर में शर्मिला टैगौर और शम्मी कपूर की जोड़ी हिट फिल्मों की गारंटी मानी जाती थी।

 

paris 5

दोनों साथ में मिलकर एक से बढ़िया एक मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनमें से एक फिल्म एन इवनिंग इन पेरिस रही, जिसे 1967 में निर्देशक शक्ति सामंत के निर्देशन में रिलीज किया गया था। ये वही फिल्म थी जिसमें शर्मिला टैगोर ने बिकिनी पहनी थी।

खबर है इस फिल्म का रीमेक (An Evening in paris remake) बनने जा रहा है। हालांकि रीमेक की खबरें बीते कई सालों से आ रही हैं और अब फिर खबर आई है कि फिल्म का जल्द ही रीमेक बनने जा रहा है।

paris 4

(Image Source- Ultra Youtube)

फिल्म के मेकर्स ने दिया रीमेक पर हिंट

दरअसल हाल ही में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की भारत यात्रा ने सिनेमा में भारत-फ्रांस के सहयोग को चर्चा में ला दिया है। इसी बीच, फिल्म निर्माता शक्ति सामंत के बेटे असीम सामंत ने 'मिड-डे' को एक दिलचस्प जानकारी दी है। असीम सामंत ने खुलासा किया है कि फ्रांसीसी नागरिक जॉर्जेस-इमैनुएल मोराली ने इस फिल्म (एन ईवनिंग इन पेरिस) को फ्रांस में "री-लॉन्च" यानि दोबारा रिलीज करने का ऑफर दिया है।

Paris 3

असीम सामंत ने बताया कि

'अगर सब कुछ ठीक रहा और सरकार के साथ बाकी सभी का साथ मिला, तो 'एन ईवनिंग इन पेरिस' का एक मॉडर्न सीक्वल बन सकता है। फिल्म की कहानी एक फ्रांसीसी लड़के और भारतीय लड़की की प्रेम कहानी पर आधारित होगी। भारतीय लड़की ओरिजिनल फिल्म 'एन ईवनिंग इन पेरिस' को देखकर पेरिस जाती है। उसकी इच्छा है कि वह उन सभी ऐतिहासिक जगहों को देखे जो शम्मी कपूर की फिल्म में दिखाई गई थीं। इसके बाद फ्रांस में रहने वाला वो लड़का उसे उन सभी लोकेशन्स पर ले जाता है और इसी दौरान दोनों को प्यार हो जाता है। इस नई फिल्म में ओरिजिनल मूवी के क्लिप्स और गानों का भी इस्तेमाल किया जाएगा।''

Paris 1

आपको बता दें कि, 'ऐन ईवनिंग पेरिस' में शर्मिला टैगोर ने जो बिकिनी पहनी थी, उसने उस समय इंडियन सिनेमा में तूफान ला दिया था। अब अगर फिल्म का रीमेक बनता है तो उस रीमेक फिल्म में उस सीन को कैसे फिल्माया जाएगा, यह दर्शकों के लिए सबसे बड़ा सस्पेंस होगा। फिलहाल तो इंतजार है कि आखिर फिल्म का रीमेक कब पर्दे पर आएगा और बड़ी बात यह है कि इसमें कौन से किरदार शम्मी कपूर और शर्मिला टैगोर की भूमिकाओं को प्ले करते दिखेंगे। 

यह भी पढ़ें- जल्दबाजी में बना था Kishore Kumar का ये आइकॉनिक गाना, 57 साल पहले सिंगल टेक में करनी पड़ी थी शूटिंग

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।