Move to Jagran APP

Fathers Day पर शाहरुख खान ने माता पिता को समर्पित किया संदेश, छोटे बदमाश बच्चों के साथ दी शुभकामनाएं

शाहरुख खान वैसे तो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। लेकिन वो खास मौकों पर अक्सर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को पादर्स डे पर शुभकामनाएं दी हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 10:12 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 10:12 PM (IST)
Fathers Day पर शाहरुख खान ने माता पिता को समर्पित किया संदेश, छोटे बदमाश बच्चों के साथ दी शुभकामनाएं
शाहरुख खान ने किया फादर्स डे विश, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। जून महीने की तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस साल ये दिन 20 जून 2021 यानी कि आज मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सभी लोग अपने पिता के लिए खास संदेश लिख रहे हैं। साथ ही साथ उन पर प्यार भी बरसा रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी सभी माता- पिता को फादर्स डे की शुभकामनाएं दी हैं।

loksabha election banner

शाहरुख खान वैसे तो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। लेकिन वो खास मौकों पर अक्सर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को पादर्स डे पर शुभकामनाएं दी हैं। शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में कुछ कार्टून कैरेक्टर्स टॉय के रूप में नजर आ रहे हैं। जिसे देखने पर लग रहा है कि शाहरुख ने अपने बच्चों और खुद के प्रतीकात्मक इसे रखा हुआ है।

इसमें से एक बड़ा टॉय है, जो पिता की तरह लग रहा है। एक बेबी गर्ल का टॉय है जिसे सुहाना समझा जा सकता है। दो बॉय टॉय हैं जिन्हें आर्यन और अबराम कहा जा सकता है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, 'हैप्पी फार्स डे सारे पिताओं को। यहां सभी माता-पिता को उनके 'छोटे बदमाश बच्चों' के साथ सबसे खूबसूरत पलों और यादों की शुभकामनाएं'। शाहरुख के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

बता दें कि इन दिनों शाहरुख के फैंस उनके दोबारा रुपहले पर्दे पर आने का इंतजार कर रहे हैं। जिसके चलते बीते दिनों शाहरुख ने लोगों को उम्मीद बी दी थी कि वो जल्दी ही वापसी कर रहे हैं। शाहरुख ने एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि वो अब दोबारा शूटिंग सेट पर जाने की तैयारी कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

गौरतलब है कि आखिरी बार शाहरुख खान फिल्म जीरो में नजर आए थे। दिसंबर 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी अहम भूमिका में थीं। तब से उनकी किसी भी फिल्म की घोषणा नहीं हुई थी। अब वह फिल्म पठान में नजर आएंगे। वहीं खबर ये भी है कि शाहरुख खान की इस फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह राजकुमार हिरानी के साथ भी काम कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.