'दिलवाले' के पोस्टर में सामने आया स्टार्स का हाफ लुक
शाहरुख खान ने फिल्म 'दिलवाले' के ट्रेलर को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और बढ़ा दी है। उन्होंने फिल्म के स्टार्स के हाफ लुक(आधे लुक) को शेयर किया है। फिल्म में दो लीड जोड़ियां हैं, शाहरुख-काजोल और वरुण धवन-कृति सैनन। शाहरुख ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें चारों स्टार्स नजर
मुंबई। शाहरुख खान ने फिल्म 'दिलवाले' के ट्रेलर को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और बढ़ा दी है। उन्होंने फिल्म के स्टार्स के हाफ लुक(आधे लुक) को शेयर किया है। फिल्म में दो लीड जोड़ियां हैं, शाहरुख-काजोल और वरुण धवन-कृति सैनन।
क्या अब भी बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को सिर्फ दोस्त कहेंगे आप?
शाहरुख ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें चारों स्टार्स नजर आ रहे हैं। इसमें चारों ने एक-दूसरे के चेहरों को अपने हाथों से छुपाया हुआ है। दिख रही है, तो सिर्फ चारों की मुस्कान।
शाहरुख ने पोस्टर के साथ लिखा, 'हमारे निर्देशक रोहित(शेट्टी) ने हमें पहला लुक दिखाने की इजाजत नहीं दी है। इसलिए हमने चालाकी से सिर्फ हाफ लुक जारी किया है।'
Our Director Rohit not allowing us to reveal our first look. So v hav outsmarted him by releasing only Half a Look. pic.twitter.com/ylH5VIO86z
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 8, 2015
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में वरुण शर्मा, जॉनी लिवर और संजय मिश्रा भी नजर आएंगे। फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होगी।
'महात्मा गांधी ने नहीं लौटाई डिग्री तो मैं क्यों लौटाऊं अवॉर्ड?'