विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख खान के घर ऐसे हुई न्यू ईयर पार्टी, पापा के साथ चिल करते दिखे सुहाना खान और अबराम खान

By Nazneen AhmedEdited By:
Published: Wed, 01 Jan 2020 04:51 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jan 2020 05:00 PM (IST)

Shahrukh Khan New Year party Photos पूरा देश इस वक्त नए साल के जश्न में डूबा हुआ है। ऐसे में शाहरुख खान के घर भी न्यू ईयर पार्टी हुई।

शाहरुख खान के घर ऐसे हुई न्यू ईयर पार्टी, पापा के साथ चिल करते दिखे सुहाना खान और अबराम खान
शाहरुख खान के घर ऐसे हुई न्यू ईयर पार्टी, पापा के साथ चिल करते दिखे सुहाना खान और अबराम खान

नई दिल्ली, जेएनएन। New Year 2020: पूरा देश इस वक्त नए साल के जश्न में डूबा हुआ है। कोई पार्टी कर रहा है, तो घूमने निकल गया है। हर कोई अलग तरह से नए साल की शुरुआत कर रहा है। जब पूरे देश में नए साल के जश्न का माहौल है तो ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स कहां पीछे रहने वाले हैं।

सोशल मीडिया पर सेलेब्स के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कोई अपने पार्टनर के साथ पार्टी कर रहा है, तो कोई हिल स्टेशन पर घूमने निकला हुआ है जैसे विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ, वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ और परिणीति चोपड़ा दोस्ते के साथ वेकेशन पर हैं।

जहां ज्यादातर सेलेब्स घूम फिरकर अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं ऐसे में शाहरुख ने अपने घर पर ही पार्टी कर के न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। जी हां, न कोई शोर-शराबा, न कोई धमाकेदार सेलिब्रेशन.. शाहरुख ने पत्नी गौरी खान और अपने बच्चों आर्यन खान, अबराम खान और सुहाना खान के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर संजय कूपर,  उनकी पत्नी महिप कपूर और शाहरुख के कुछ खास दोस्त भी मौजूद थे।

गौरी ने अपने इंस्टाग्राम पर पार्टी की कुछ फोटोज़ शेयर की हैं  जिसमें सुहाना, अबराम और आर्यन अपने पापा के साथ चिल करते नजर आ रहे हैं। फोटो देखकर लग रहा कि पार्टी का ड्रेसिंग थीम ब्लैक और रेड था। क्योंकि सभी लोग या तो ब्लैक आउटफिट में या फिर रेड आउटफिट में ही नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

2020..❤️

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

2020... ❤️

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#meninblack ,Happy new year

A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500) on