शॉपिंग पर जाना मिस कर रही हैं शाहरुख खान की बेटी, सोशल मीडिया पर सुहाना खान ने फ्लॉन्ट किया LV Bag
दरअसल सुहाना खान सोशळ मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में वो अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में सुहाना खान ने अपने फैंस को बताया है कि वो शॉपिंग पर जाना काफी मिस कर रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अब तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है। अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही सुहाना खान की फैन फॉलोइंग किसी बड़े सेलेब से कम नहीं है। सुहाना खान को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वालों की संख्या लगातार बढ़ ही रही है। ऐसे में सुहाना अपने फैंस को भी अपने डेली रुटीन या अपने कई फोटो और वीडियो शेयर कर ट्रीट देती रहती हैं। हाल ही में सुहाना ने बताया है कि वो शॉपिंग करना काफी मिस कर रही हैं।
दरअसल सुहाना खान सोशळ मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में वो अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में सुहाना खान ने अपने फैंस को बताया है कि वो शॉपिंग पर जाना काफी मिस कर रही हैं। सुहाना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सुहाना खान का चेहरा थोड़ा ही दिख रहा है। इसमें सुहाना ने अपना LV Bag फ्लॉन्ट किया है। इसे शेयर करते हुए सुहाना खान ने कैप्शन में लिखा, 'रिटेल थैरेपी' इसके साथ उन्होंने सैड होने वाली इमोजी भी बनाई है।
शेयर की हुई इस तस्वीर में सुहाना काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। इसमें उनके स्टाइलिश स्लिंग बैग के साथ ही उनके स्टाइलिश कान में पहनने वाले हूप्स भी नजर आ रहे हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सुहाना की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि सुहाना खान अपनी कई खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में सुहाना ने व्हाइट कलर का स्लीवलेस टॉप पहना था। वहीं उनके बाल खुले थे। इस दौरान उन्होंने बहुत ही लाइट मेकअप भी किया था। सुहाना की ये तस्वीर उनकी कई तस्वीरों का एक कोलाज थी। जिसमें उनके लुक ने फैंस को पागल कर दिया था।
आपको बता दें कि हाल ही में सुहाना की एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी। इस तस्वीर में हमेशा की तरह ही सुहाना काफी स्टनिंग लग रहीं थी। उन्होंने फोटोज में ओपन शर्ट पहन रखी थी। इस शर्ट के अंदर उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स और ब्लैक टॉप कैरी किया हुआ था। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि पहली फोटो में सुहाना का बैक नज़र आ रहा है जिसमें वो बड़े दिलकश अंदाज़ से पलटकर देख रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में वो सामने से खड़े होकर पोज़ दे रही हैं, वहीं तीसरी फोटो में सुहाना के केवल लिप्स दिख रहे हैऔर वो खड़े होकर पोज़ दे रही हैं। इन फोटोज़ के साथ सुहाना ने कैप्शन में लिखा है, ‘Sunday’।