AbRam Birthday :Shah Rukh Khan ने बेटे के लिए रखी Avenger End Game थीम की बर्थडे पार्टी
शाहरुख़ खान और गौरी ने मिलकर इस पार्टी का आयोजन किया था। वही अबराम इस पार्टी का जमकर आनंद लेते नजर आएं।
नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म अभिनेता शाहरुख़ खान ने उनके बेटे AbRam के लिए एक शानदार बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। उन्होंने उनके बेटे AbRam की पसंद को ध्यान में रखते हुए उनके लिए हालिया रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म Avenger End Game के तर्ज पर एक बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। अबराम खान ने 27 मई को अपना छठवां जन्मदिन मनाया।
View this post on Instagram
Pictures from the little avenger Abram's superhero theme birthday party 🦸♂️❤️
इस मौके पर केक से लेकर बर्थडे की थीम भी फिल्म Avenger End Game के तर्ज पर रखी गई थी। इस पार्टी के फोटो अभी हाल ही में सोशल मीडिया में आए हैं। इसमें डेकोरेशन से लेकर सजावट की सभी चीजों का बहुत ही बारीकी से ध्यान रखा गया था। इस बात पर विशेष ध्यान दिया गया था कि किसी भी चीज में कोई कमी न रह जाएं। जहां शाहरुख़ खान और गौरी ने मिलकर इस पार्टी का आयोजन किया था। वही अबराम इस पार्टी का जमकर आनंद लेते नजर आएं।
उनके कई मित्रों को भी इस शानदार पार्टी में आमंत्रित किया गया था। सभी बच्चें इस फिल्म की थीम पाकर बहुत खुश हुए। गौरतलब है कि शाहरुख़ खान और गौरी खान दोनों को बॉलीवुड के व्यस्त कपल में से एक माना जाता हैं। इसके बावजूद उन्होंने उनके बेटे के लिए समय निकाला हैं। गौरतलब है कि शाहरुख खान के तीन बच्चें है। जिनमें आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान शामिल है। जहां आर्यन और सुहाना बड़े हो चुके हैं। वही अबराम अभी हाल ही में हुए हैं और वह सरोगेसी से हुए थे।
यह भी पढ़ें: PM Narenrdra Modi oath taking ceremony: Rajinikanth, Kangana Ranaut, Karan Johar शपथ ग्रहण में आएं नजर साथ
इसके बावजूद पूरा परिवार अबराम का जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप