विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहिद कपूर ने रणवीर सिंह से अनबन की खबरों पर तोड़ी चुप्‍पी

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 17 Nov 2016 08:55 AM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2016 09:39 AM (IST)

दीपिका पादुकोण, फिल्‍म में 'पद्मावती' के किरदार में नजर आएंगी। वहीं शाहिद कपूर, दीपिका के पति राजा रावल रतन सिंह और रणवीर, अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में नजर आएंगे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बीच एक्टर्स के बीच अनबन की खबरें आनी भी शुरू हो गई हैं। खबर है कि शाहिद कपूर और रणवीर सिंह में अनबन चल रही है। लेकिन शाहिद का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है, वो 'पद्मावती' में दीपिका पादुकोण और रणवीर के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

खबर है कि 'पद्मावती' की शूटिंग इस महीने के अंतिम सप्ताह में शुरू हो जाएगी। फिल्म का सेट बनकर तैयार है, एक्टर्स ने भी अपने किरदार की तैयारियां कर ली हैं। इस बीच शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि रणवीर से उनके अनबन की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। इसलिए वह इस मुद्दे पर कोई चर्चा करना ही नहीं चाहते हैं।

रणवीर सिंह की बोल्ड हीरोइन का खिसका टॉप, सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल

शाहिद ने कहा, 'मैं रणवीर से बिल्कुल भी नाराज नहीं हूं, लेकिन मुझे शक है कि मैं नाराज हूं (हंसते हुए)। इस समय तो मैं पद्मावती का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं और शूटिंग को लेकर बेहद उत्साहित। मैं इस मुद्दे पर सिर्फ इतना ही कह सकता हूं। मैं उस पर कुछ नहीं कहना चाहता, जो किसी दूसरे शख्स ने इस मुद्दे पर कहा या उसे महसूस होता है। मुझे यकीन है कि वह खुद इस बात को समझाएगा।'

आगे उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह हम दोनों के लिए यह बड़ा मौका है। रणवीर एक ऐसे एक्टर हैं, जिनके साथ मैं काम करना चाहता था। वह अलाउद्दीन खिलजी के किरदार के लिए उपयुक्त हैं। फिल्म की पूरी कास्ट बहुत बढि़या है और मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी फिल्म बनेगी।'

बता दें कि दीपिका पादुकोण, फिल्म में 'पद्मावती' के किरदार में नजर आएंगी। वहीं शाहिद कपूर, दीपिका के पति राजा रावल रतन सिंह और रणवीर, अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में नजर आएंगे। सुनने में आ रहा है कि शाहिद और दीपिका के बीच फिल्म में कई इंटिमेट सीन भी देखने को मिलेंगे।