Shahid Kapoor ससुराल वालों के फैन, मीरा राजपूत से मिलने से पहले 7 घंटे तक की थी बात
Shahid Kapoor Mira Rajput Parents शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने 2015 में शादी की है। उन्हें दो बच्चे भी हैं। अब शाहिद ने मीरा राजपूत के परिवार वालों पर बात की है। उन्होंने जानकारी दी है कि उनके ससुराल वाले बहुत ही अच्छे है। उन्होंने लॉकडाउन में लंबा समय अपने ससुराल वालों के साथ बिताया है। वे उनकी काफी प्रशंसा कर रहे थे।
नई दिल्ली, जेएनएन। Shahid Kapoor Mira Rajput Parents: फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने ससुराल वालों पर बातचीत की है। उन्होंने बताया है कि उनकी पत्नी मीरा राजपूत के परिवार के लोग बहुत ही डिग्निफाइड और क्लासी लोग हैं। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि कोरोना लॉक डाउन के दौरान उन्होंने मीरा राजपूत के परिवार वालों के साथ काफी समय बिताया था।
मीरा राजपूत शाहिद कपूर से कितने वर्ष छोटी है?
शाहिद कपूर बॉलीवुड के पसंदीदा कलाकारों में से एक है। वह फिल्मों के अलावा अक्सर मीरा राजपूत के साथ हुई शादी को लेकर भी खबरों में रहते हैं। दरअसल, उन्होंने मीरा राजपूत से अरेंज मैरिज की है। वह अभिनेता से 14 वर्ष छोटी है, जब उनकी शादी शाहिद कपूर से हुई, तब वह 20 वर्ष की थी।
शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत के बारे में क्या कहा है?
अब शाहिद कपूर ने अपने ससुराल वालों पर बात की है। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि कोरोना महामारी में लगे लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपने ससुराल वालों के साथ समय बिताया है। अभिनेता ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में कहा कि मीरा राजपूत के माता-पिता के साथ उनका नाता बहुत ही गहरा है। उन्होंने पहली बार हुई बाहर भेंट पर भी बातचीत की है। इस बारे में बताते हुए शाहिद कपूर कहते हैं,
"वह 20 साल की थी। बहुत सामान्य थी और उसे किसी भी चीज की परवाह नहीं थी और आपको उन लोगों के बीच अंतर पता चल जाता है, जो ऐसा दिखाते हैं कि उन्हें कोई परवाह नहीं है लेकिन वह वाकई बहुत प्रभावित हुए होते हैं। जबकि, मीरा राजपूत यह पता लगाने की कोशिश कर रही थी कि जब वह मुझसे मिली तो उसे कैसा महसूस हो रहा था। मेरी उनसे 7 घंटे बात हुई थी। इसके बाद मैंने उनके परिवार वालों से बातचीत की। उनके परिवार वाले बहुत ही डिग्निफाइड, क्लासी और सामान्य लोग है।"
शाहिद कपूर ने ससुराल वालों के बारे में क्या कहा है?
शाहिद कपूर ने यह भी कहा कि वह बहुत भाग्यशाली है कि उन्हें मीरा राजपूत के माता-पिता की तरह ससुराल वाले मिले हैं और वह उनके बहुत करीब है। उन्होंने इस बारे में भी बताया कि कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन के समय में वह 2 वर्षों तक ससुराल वालों के साथ रहे हैं। इस बारे में बताते हुए शाहिद कपूर कहते हैं,
"हम 2 वर्षों तक पंजाब में रहे। हम एक ही छत के नीचे रहते थे। कोरोना महामारी चल रही थी। इसलिए हमने बहुत समय साथ बिताया। मीरा राजपूत के परिवार वाले बहुत ही अच्छे हैं जो कि मुझे बहुत अच्छी बात लगती है।'