Kabir Singh Movie: 'अर्जुन रेड्डी' और 'कबीर सिंह' की तुलना पर शाहिद कपूर ने कही यह बात, खोल दिए फिल्म के कई राज
Shahid Kapoor ने अपनी फिल्म Kabir Singh से इसके साउथ वर्जन Arjun Reddy से तुलना पर चिंतित नहीं हैं। इन दोनों फिल्मों को Sandeep Vanga ने ही डायरेक्टर किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। चार्मिग हीरों शाहिद कपूर ने कहा है कि वह फिल्म अर्जुन रेड्डी और उसकी रीमेक कबीर सिंह को लेकर चिंतित नहीं हैं। उन्होंने बताया कि दोनों फिल्मों को एक ही डायरेक्टर संदीप वांगा ने निर्देशित किया है। ऐसे में कमी रहने की गुंजाइश खत्म हो जाती है। फिल्म कबीर सिंह देखकर दर्शक रोमांच से भर जाएंगे।
शाहिद कपूर अभिनीत फिल्मी ‘कबीर सिंह’अगले महीने रिलीज होगी। यह तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’का आधिकारिक रीमेक है। मूल फिल्म का निर्देशन करने वाले संदीप वांगा ने ही कबीर सिंह भी निर्देशित की है। शाहिद के मुताबिक संदीप वांगा कहानी को बेहतर तरीके से समझते हैं। लिहाजा वही निर्देशन के लिए उपयुक्त रहे। साथ ही उन्होंने स्प्ष्ट किया कि यह फिल्म सिर्फ कॉपी पेस्ट नहीं है।
फिल्म में शाहिद कपूर डॉक्टर की भूमिका में नजर आएंगे। किरदार के लिए शाहिद ने अपना पांच किग्रा वजन और दाढ़ी भी बढ़ाई है। फिल्म की कहानी पंजाब में सेट है। शाहिद का किरदार वहां से दिल्ली में मेडिकल की पढ़ाई करने आता है। अर्जुन रेड्डी बॉक्से ऑफिस पर सफल रही थी। दोनों फिल्मों की तुलना को लेकर शाहिद परेशान नहीं हैं।
View this post on Instagram
शाहिद का कहना है कि कबीर सिंह मुख्य रुप से हिंदी दर्शकों के लिए है, जिन्हों ने मूल फिल्म नहीं देखी है। अर्जुन रेड्डी कल्ट फिल्म है। ऐसे में साउथ और मूल फिल्म को देख चुके दर्शक मेरी फिल्म को देखने ढेरों अपेक्षाओं के साथ आएंगे। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म 21 जून को रिलीज होगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप