शादी के बंधन में बंधे शाहिद-मीरा, आए मीडिया के सामने
आखिरकार शाहिद कपूर और मीरा राजपूत शादी के बंधन में बंध ही गए। पिछले कई महीनों से दोनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे। अब दोनों आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन गए हैं। दोनों 10 सेकेंड के लिए मीडिया के सामने भी आए। उनकी शादी की ये तस्वीर सामने
नई दिल्ली। आखिरकार शाहिद कपूर और मीरा राजपूत शादी के बंधन में बंध ही गए। पिछले कई महीनों से दोनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे। अब दोनों आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन गए हैं।
हमेशा के लिए एक दूजे के हुए शाहिद-मीरा, देखें शादी की तस्वीरें
दोनों 10 सेकेंड के लिए मीडिया के सामने भी आए। उनकी शादी की ये तस्वीर सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार पता चला है कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी छतरपुर स्थित राधास्वामी सत्संग ब्यास में सुबह 10 से 11 बजे के बीच हुई है। राधास्वामी के गद्दीनशीं बाबा गुरुविंदर सिंह ने वहां वर-वधु को आशीर्वाद दिया। बताया जा रहा है कि बाबा गुरुविंदर सिंह शादी करवाने ही यहां पर आए थे।
शाहिद की शादी पर पिता पंकज बोले, एक बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर ली
इस दौरान दोनों परिवारों के लोग व कुछ गिने-चुने मित्र ही मौजूद थे। साढ़े 12 बजे दोनों परिवारों के लोग गुडग़ांव के लिए रवाना भी हो गए। हालांकि सत्संग व्यास की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। सोमवार रात को बेहद सादे कार्यक्रम में मीरा राजपूत के पिता के 41 नंबर फॉर्म हाउस में सगाई व अन्य रस्में पूरी की गई थीं।
शादी के बाद शाहिद कपूर 12 जुलाई को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की जानीमानी हस्तियां शिरकत करेंगी। वैसे दोनों के संगीत समारोह की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वारयल हुई हैं। दोनाें का डांस वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शाहिद कपूर बीच में मीरा राजपूत को गले लगाते और किस करते भी नजर आ रहे हैं।