विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shahid-Mira Anniversary: शादी के 9 साल पूरे होने पर रोमांटिक हुईं मीरा राजपूत, शाहिद संग शेयर की अनसीन फोटोज

Published: Sun, 07 Jul 2024 05:21 PM (IST)

बी टाउन के फेमस कपल्स का जिक्र हो और उसमें शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का नाम न आए ऐसा ...और पढ़ें

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत (Photo Credit: Instagram)
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. शाहिद-मीरा की शादी को पूरे हुए 9 साल
  2. 2015 में की थी इस कपल ने शादी
  3. मीरा ने शेयर किया एक खास वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के फेमस कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी उनके फैंस को भी काफी पसंद आती है। बी टाउन के इस कपल ने साल 2015 में शादी की थी और आज 7 जुलाई को इनकी शादी को 9 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में फैंस, फ्रेंड्स हर कोई उन्हें विश कर रहा है।

अब इसी बीच मीरा राजपूत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर किया है और इस पोस्ट में उन्होंने रोमांटिक वीडियो शेयर करते हुए एक्टर को वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई दी है।

यह भी पढ़ें: शाहिद कपूर की पत्नी Mira Kapoor ने अपने पुराने बयान को लेकर मांगी माफी, बोलीं- 'अपना बचाव करने की...'

मीरा ने वीडियो शेयर कर लुटाया प्यार

मीरा और शाहिद 7 जुलाई, 2015 को शादी के बंधन बंधे थे। दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी। शादी के 9 साल बाद अब दोनों का बॉन्ड और भी गहरा हो गया है और आज ये कपल अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहा है। अब मीरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने पति और एक्टर के साथ कई तस्वीरों का एक वीडियो शेयर किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)

वीडियो में उनके यादगार पलों को देखा जा सकता है। साथ ही उनके बच्चे जैन और मीशा भी दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि तुम वही हो जो मैं... हैप्पी 9, मेरे जीवन का प्यार शाहिद कपूर।

सेलेब्स और फैंस ने किया विश

मीरा राजपूत के इस पोस्ट पर रकुल प्रीत सिंह और नीतू कपूर ने भी रिएक्ट किया है। रकुल ने कमेंट करते हुए लिखा कि हैप्पी एनिवर्सरी दोस्तों। नीतू कपूर ने दिल वाले इमोजी शेयर किए। वहीं, मीरा-शाहिद के फैंस ने भी उन्हें बधाई दी है।

शाहिद ने खोले थे पहली मीटिंग के राज

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें यकीन नहीं था कि मीरा के साथ उनकी मुलाकात 15 मिनट तक भी चलेगी, लेकिन जब मिले तो वह 7 घंटे तक चली।

यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor को कई बार प्यार में मिला धोखा, बॉलीवुड की इन दो हसीनाओं ने तोड़ा था एक्टर का दिल! वीडियो वायरल