विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आ गया Dhurandhar 2 का बाप! रिलीज से पहले ही Shah Rukh Khan की 'किंग' की छप्परफाड़ कमाई, भर गया मेकर्स का खाता?

Published: Tue, 21 Apr 2026 04:12 PM (GMT+05:30)

'धुरंधर 2' का कहर जहां रिलीज के बाद बरसा, तो वहीं शाह रुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' ने आने ...और पढ़ें

रिलीज से पहले ही 'किंग' के मेकर्स का भरा खाता/ फोटो- Instagram

रिलीज से पहले ही 'किंग' के मेकर्स का भरा खाता/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक बार फिर से ये साबित कर दिया है कि बॉलीवुड हो या बॉक्स ऑफिस, असली किंग सिर्फ एक ही है। 'पठान' और 'जवान' की ऐतिहासिक सफलता के बाद, अब शाहरुख खान जल्द ही अपनी एक और धांसू एक्शन-थ्रिलर फिल्म लेकर दर्शकों के सामने हाजिर होंगे।

उनकी आगामी फिल्म 'किंग' (King) की जब से घोषणा हुई है, तब से ही फैंस इसका बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग जोरों पर चल रही है। हालांकि, इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। रिलीज से पहले ही शाहरुख खान की 'किंग' ने छप्परफाड़ कमाई कर ली है और मेकर्स का खाता अभी से भर चुका है।

रिलीज से पहले ही 'किंग' ने कमाए 250 करोड़ रुपये?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान और सुहाना खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' के ऑल-इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स पूरे 250 करोड़ रुपये में बिके हैं। मशहूर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी 'पेन मरुधर' ने भारत भर में 'किंग' को रिलीज करने के राइट्स इतनी बड़ी रकम में खरीद लिए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मेगा-बजट फिल्म का कुल बजट लगभग 400 करोड़ रुपये के आसपास है।

डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा फिल्म के राइट्स इतनी भारी कीमत पर खरीदे जाने से, फिल्म रिलीज होने से पहले ही अपनी आधी से ज्यादा लागत वसूल चुकी है। बताया जा रहा है कि यह साल 2026 की सबसे बड़ी थिएट्रिकल डील्स में से एक है। हालांकि, इस शानदार डील को लेकर फिलहाल मेकर्स या कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan ने रजनीकांत की 'जेलर 2' को इस वजह से किया मना, कैमियो करने वाले थे King

king shah rukh khan

इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'किंग'

रिपोर्ट्स की मानें तो पेन मरुधर और शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' का काफी लंबा और सफल एसोसिएशन रहा है। इस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने इससे पहले 'जवान', 'डंकी' और 'जीरो' जैसी शाहरुख खान की कई बड़ी फिल्मों को भी रिलीज किया है।

king

'किंग' को इस साल की भारत की सबसे महंगी और स्टाइलिश एक्शन फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। इस मूवी में शाहरुख खान के अलावा उनकी बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे अहम भूमिका में दिखाई देंगे। यह मोस्ट-अवेटेड फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- शाह रुख खान की King पर मंडराए संकट के बादल, इजरायल-ईरान युद्ध की वजह से टली शूटिंग?