विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Shah Rukh Khan ने रजनीकांत की 'जेलर 2' को इस वजह से किया मना, कैमियो करने वाले थे King

Published: Wed, 08 Apr 2026 05:27 PM (IST)

रजनीकांत की 'जेलर 2' 2026 में रिलीज होगी, जिसमें वे 'टाइगर' मुथुवेल पांडियन के रूप में वापसी करेंगे। शाहरुख खान ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह साल 2023 में इसी नाम से आई फिल्म का सीक्वल है। सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर से 'टाइगर' मुथुवेल पांडियन की भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म में उनके साथ योगी बाबू, राम्या कृष्णन और कन्नड़ अभिनेता शिव राजकुमार भी वापसी कर रहे हैं। बीते दिनों ये खबर आई थी कि शाह रुख खान फिल्म में कैमियो कर सकते हैं। हालांकि अब जो खबर आ रही है उससे बादशाह के फैन थोड़ा निराश जरूर हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 'समय बोलता नहीं...', TVK नेता की टिप्पणी के बाद रजनीकांत का आया रिएक्शन

लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान ने अपनी आगामी फिल्म 'किंग' पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 'जेलर 2' से किनारा कर लिया है।

सुहाना करेंगी बड़े पर्दे पर डेब्यू

पिंकविला ने जानकारी दी कि जेलर के निर्माता शाह रुख खान को पांच दिन के कैमियो के लिए लेना चाहते थे और वे इसके लिए पूरी तरह तैयार थे। हालांकि, फिलहाल उनका पूरा ध्यान किंग पर है, जो उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इस मूवी के जरिए सुहाना खान बॉलीवुड में बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं।

Rajinikanth (4)

जानकारी के अनुसार शाह रुख ने कैमियो करने की इच्छा व्यक्त की थी, लेकिन साथ ही अनुरोध किया कि जेलर की रिलीज किंग के बाद की जाए, क्योंकि वे चाहते थे कि उनकी उपस्थिति केवल इसी फिल्म तक सीमित रहे। किंग में उनका एक खास लुक है और वे नहीं चाहते थे कि इससे पहले किसी और फिल्म में ऐसा लुक दिखे।

जारी है नए एक्टर की तलाश

फिल्म निर्माता दिसंबर में रिलीज होने वाली 'किंग' से पहले अगस्त में जेलर को रिलीज करने की योजना बना रहे थे, लेकिन समय-सीमा में अंतर को देखते हुए दोनों पक्षों ने आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण ढंग से इस कैमियो भूमिका को रद्द करने का निर्णय लिया। शाह रुख खान ने व्यक्तिगत रूप से भी रजनीकांत से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि भविष्य में सही समय आने पर वे उनके साथ काम करने के लिए तैयार हैं, चाहे वह कैमियो हो या पूरा रोल। वहीं शाह रुख के मना करने के बाद जेलर की टीम अब इस भूमिका के लिए किसी अन्य सुपरस्टार की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- Rajinikanth ने खत्म की Jailer 2 की शूटिंग, रिलीज डेट पर भी दिया बड़ा अपडेट