यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Priyanka Chopra की परफॉर्मेंस पर झूमती दिखीं गौरी खान, शाह रुख संग अफेयर की वजह से कभी उड़ी थी अनबन की खबरें
Gauri Khan Spotted Vibing to Priyanka Chopras Performance At NMACC Gala सोशल मीडिया पर नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Gauri Khan Spotted Vibing to Priyanka Chopra's Performance At NMACC Gala: मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) का शानदार आगाज किया गया। इवेंट में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, कई बड़े स्टार्स पहुंचे। इनमें ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का भी नाम शामिल है।
प्रियंका बनीं हाईलाइट
NMACC के लिए भारत दौरे पर आई प्रियंका चोपड़ा को उनके हालिया इंटरव्यू की वजह से मीडिया ने कुछ ज्यादा अटेंशन दी। इवेंट के पहले दिन प्रियंका और करण जौहर की मीटिंग ने खूब सुर्खियां बटोरी। मीडिया के सामने दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुलाकात की, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी।
प्रियंका के डांस पर गौरी ने किया चियर
प्रियंका चोपड़ा अब गौरी खान की वजह से खबरों में छाई हुई हैं। दरअसल, NMACC में प्रियंका की डांस परफॉर्मेंस के दौरान गौरी खान उन्हें चियर करते हुए नजर आईं। सोशल मीडिया पर NMACC का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' के गाने 'गल्लां गूड़ियां' पर स्टेज पर डांस कर रहे थे। इस बीच ऑडियंस में अपने दोस्तों संग बैठी गौरी खान, एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस पर झूमते हुए नजर आईं।
View this post on Instagram
प्रियंका ने बताया बॉलीवुड का काला सच
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में डैक्स शेफर्ड के पॉडकास्ट आर्मचेयर एक्सपर्ट पर बात करते हुए बॉलीवुड का काला सच बताया था। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उन्हें बॉलीवुड में परेशान किया जा रहा था और उनके खिलाफ पॉलिटिक्स हो रही थी, जिसकी वजह से उन्हें मजबूरी में आकर बॉलीवुड से दूर हॉलीवुड में काम तलाश करना पड़ा।
गौरी और प्रियंका का पंगा
प्रियंका के इस खुलासे के बाद कंगना रनोट ने उन्हें सोपर्ट करते हुए इन सबके पीछे करण जौहर को जिम्मेदार ठहराया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2012 में प्रियंका और शाह रुख के अफेयर की खबरें उड़ी थी। इसके अलावा प्रियंका के एक करीबी ने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि करण जौहर और गौरी खान के दोस्त मिलकर प्रियंका को पार्टियों में बुली करते थे। ऐसे में प्रियंका का करण जौहर को गले लगाना और गौरी का एक्ट्रेस को चियर करना लोगों को अटपटा लग रहा है।
