विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न शाहरुख...न ऋतिक, Badshah के पास है सबसे महंगी Rolls Royce, कीमत जान रह जाएंगे दंग

Published: Fri, 20 Mar 2026 05:10 PM (IST)

बॉलीवुड सितारों के पास शानदार रोल्स-रॉयस कार कलेक्शन है। इसमें ऋतिक रोशन, अजय देवगन, शाहरुख खान, इमरान हाशमी, अल्लू अर्जुन ...और पढ़ें

बॉलीवुड सेलेब्स का महंगा कार कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड सेलेब्स का महंगा कार कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर्स के लिए लक्जरी सिर्फ कंफर्ट नहीं बल्कि ये उनकी क्लास भी डिफाइन करती है। इसी में आता है उनका कार कलेक्शन। कई मशहूर हस्तियों ने इस शाही सवारी का आनंद लिया है और अपने कार कलेक्शन में इसे शान से रखना पसंद करते हैं।

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड सेलेब्स के कार कलेक्शन की और इसमें भी सबसे डिमांड में है रोल्स रॉयस। ये रॉयल्टी के साथ भी चार चांद लग गए हैं। करोड़ों की कीमत वाली यह कार आज भी कई बॉलीवुड सेलेब्स की पहली पसंद बनी हुई है।

ऋतिक रोशन
Rolls-Royce Ghost Series II

बॉलीवुड के चहेते हीरो ऋतिक रोशन के लिए रोल्स-रॉयस एकदम परफेक्ट गाड़ी है। अपने 42वें जन्मदिन पर ऋतिक रोशन ने घोस्ट सीरीज II मॉडल का पूरी तरह से कस्टमाइज्ड वर्जन खरीदा। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है और यह 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी कीमत 7.5 करोड़ है।

Rolls (1)

यह भी पढ़ें- 'दोबारा ऐसा किया तो मारूंगा', जब Nana Patekar ने पंकज त्रिपाठी को लगाई थी फटकार, देखकर निराश हुए थे एक्टर


अजय देवगन
Rolls-Royce Cullinan

हाल ही में रोल्स रॉयस खरीदने वाले बॉलीवुड के सबसे चर्चित सितारे अजय देवगन हैं, जिन्होंने कलिनन मॉडल चुना है। इस मॉडल की शुरुआती कीमत 6.95 करोड़ रुपये है, लेकिन जैसा कि हमने पहले बताया, ये कारें बेहद निजी तौर पर तैयार की जाती हैं। कहा जा सकता है कि अभिनेता ने भी विशेष रूप से अपने लिए इस कार में कुछ छोट-मोटे बदलाव करवाए हैं।


शाह रुख खान
Rolls-Royce Phantom

बॉलीवुड के सभी सितारों में किंग खान को शाही खानदान का दर्जा प्राप्त है। इसलिए यह स्वाभाविक है कि उनके पास रोल्स रॉयस होगी। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान के पास फैंटम ड्रॉपहेड कूपे का कन्वर्टिबल वर्जन है। इसकी कीमत 10 करोड़ है।

Rolls (3)

इमरान हाशमी
Rolls Royce Ghost Black Badge

इमरान हाशमी के पास रोल्स-रॉयस घोस्ट ब्लैक बैज कार है। उन्होंने जनवरी 2024 में यह शानदार कार खरीदी थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 12.25 करोड़ रुपये है। यह उनके कार कलेक्शन की महंगी कारों में से एक है।

अल्लू अर्जुन
Rolls Royce Cullinan

अल्लू अर्जुन के पास सफेद रंग रोल्स रॉयस कलिनन है। यह दुनिया की सबसे शानदार SUVs में से एक मानी जाती है और उनके कार कलेक्शन का सबसे कीमती हिस्सा है। इस कस्टमाइज्ड लग्जरी कार की कीमत लगभग 6.95 करोड़ रुपये है।

विवेक ओबेरॉय
Rolls Royce Cullinan Series 2

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में एक शानदार रोल्स-रॉयस कलिनन (Rolls-Royce Cullinan) ब्लैक बैज SUV खरीदी है। यह लग्जरी SUV सिल्वर/सफेद रंग में है, जिसकी कीमत लगभग ₹12.25 करोड़ (अनुमानित) बताई जा रही है। उन्होंने यह कार नवंबर 2024 में अपने दुबई स्थित घर के लिए खरीदी है।

रैपर बादशाह
Rolls-Royce Cullinan Series II

प्रसिद्ध रैपर बादशाह के पास रोल्स-रॉयस कलिनन सीरीज II (Rolls-Royce Cullinan Series II) कार है। उन्होंने इस लग्जरी SUV को 12.45 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत में खरीदा है। इस नई रोल्स-रॉयस के साथ, बादशाह यह शानदार कार खरीदने वाले पहले भारतीय सिंगर बन गए हैं।

Rolls (2)

यह गाड़ी अपने बेहतरीन इंटीरियर और आरामदायक सवारी के लिए जानी जाती है।

यह भी पढ़ें- यारी हो तो ऐसी! प्रेम चोपड़ा को रोज सुबह एक ही मैसेज करते हैं Amitabh Bachchan, वजह जानकर मुस्कुरा देंगे आप