विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दोबारा ऐसा किया तो मारूंगा', जब Nana Patekar ने पंकज त्रिपाठी को लगाई थी फटकार, देखकर निराश हुए थे एक्टर

Published: Wed, 18 Mar 2026 03:32 PM (IST)

हाल ही में एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने 2018 की फिल्म 'काला' में पंकज त्रिपाठी के छोटे से रोल ...और पढ़ें

नाना पाटेकर ने पकंज त्रिपाठी को लगाई फटकार (फोटो-इंस्टाग्राम)

नाना पाटेकर ने पकंज त्रिपाठी को लगाई फटकार (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नाना पाटेकर (Nana Patekar) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने साल 2018 में आई तमिल फिल्म काला में साथ काम किया था। फिल्म में पंकज त्रिपाठी का एक बहुत छोटा सा रोल था। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने पंकज को सेट पर देखकर अपनी प्रतिक्रिया के बारे में खुलकर बात की।

पंकज त्रिपाठी ने निभाया था छोटा रोल

नाना को इस बात पर निराशा हुई कि अभिनेता इतने बड़े प्रोजेक्ट में छोटी सी भूमिका निभा रहे थे। न्यूज18 से बातचीत में उन्होंने याद करते हुए बताया,'हम रजनीकांत अन्ना के साथ फिल्म 'काला' की शूटिंग कर रहे थे। पंकज त्रिपाठी एक पुलिस अधिकारी की बहुत छोटी भूमिका निभा रहे थे। मैंने उन्हें देखा और पूछा, 'पंकज, तुम यहां क्या कर रहे हो?' उन्होंने जवाब दिया, 'यह एक छोटी भूमिका है।' मैंने कहा, 'तुम ऐसे रोल्स क्यों करते हो?' उन्होंने कहा, 'नहीं सर, यहां आप हैं, यहां अन्ना (रजनीकांत) हैं। मैं आप लोगों के साथ काम करना चाहता था।'

Nana (4)

यह भी पढ़ें- 'अपमान लगता है रीटेक...' 35 रुपये महीना कमाते थे Nana Patekar, एक 'संकल्प' से बॉलीवुड में पाई सफलता

नाना पाटेकर को क्यों आया गुस्सा?

नाना ने आगे बताया कि वह हैरान भी हुए और उन्हें थोड़े गुस्सा भी आया। उन्होंने कहा,'मैंने उनसे कहा, 'तुम पहले से ही बहुत बड़े अभिनेता हो। हमारे साथ काम करने से तुम और बड़े नहीं बनोगे। तुम पहले से ही बड़े हो। फिर कभी ऐसे रोल मत करना, वरना मैं तुम्हें मारूंगा।'

Pankaj (12)

कौन-कौन से कलाकार आए नजर

काला एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसे पा. रंजीत ने डायरेक्ट किया है। वंडरबार फिल्म्स इसके निर्माता हैं। फिल्म में ईश्वरी राव, हुमा कुरेशी, समुथिरकानी, अंजलि पाटिल, के मणिकंदन, दिलीपन, नितीश वीरा, संपत राज और रवि काले भी हैं। फिल्म में, रजनीकांत ने करिकालन 'काला' वेंगईयन की भूमिका निभाई। नाना पाटेकर को प्रतिपक्षी, राजनीतिज्ञ हरिदेव अभ्यंकर के रूप में देखा गया था। पंकज को एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी एसआई पंकज पाटिल के रूप में दिखाया गया।

यह भी पढ़ें- 10 एपिसोड वाली नई वेब सीरीज ने OTT पर किया कब्जा, नेतागिरी की खोलती है पोल