पापा शाह रुख़ ख़ान से पहले अपनी इस सहेली का बर्थडे मनाने पहुंची सुहाना ख़ान, देखें तस्वीरें
बोनी कपूर भी इस मौके पर अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर के साथ मौजूद थे।
मुंबई। 2 नवंबर को शाह रुख़ ख़ान का जन्मदिन होता है। लेकिन, उनसे पहले शाह रुख़ ख़ान की स्टार बेटी सुहाना ख़ान गुरुवार देर रात अपनी एक सहेली का जन्मदिन मनाने पहुंची। इस मौके पर सुहाना ही नहीं कई स्टार डॉटर्स नज़र आईं।
दरअसल, यह जन्मदिन था शनाया कपूर का। संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया, शाह रुख़ ख़ान की बेटी सुहाना और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे आपस में बहुत अच्छी सहेलियां हैं। इस मौके पर सुहाना कुछ इस अंदाज़ में नज़र आयीं। कार में आगे की सीट पर बैठी सुहाना बेहद खुश नज़र आ रही हैं। जबकी पिछली सीट पर अनन्या पांडे बैठी हैं। सुहाना के बारे में ख़बर है कि वो जल्द ही अपना बॉलीवुड का सफ़र शुरू करने वाली हैं और जिसके लिए शाह रुख़ ख़ान ने संजय लीला भंसाली को उनके लिए कोई अलग सी कहानी पर काम करने की जिम्मेदारी दी है।
यह भी पढ़ें: बर्थडे पर अपने फैंस से कुछ यूं मिले शाह रुख़ ख़ान, इन तस्वीरों संग जानिए उनके 20 बेस्ट Dialogues
बहरहाल, कमाल की बात यह भी है कि गुरुवार को शनाया का जन्मदिन मनाने से पहले इन सहेलियों ने बुधवार को अनन्या पांडे का भी बर्थडे एक साथ ही मनाया। शनाया के बर्थडे के मौके पर अनन्या पांडे कुछ इस अंदाज़ में दिखीं। अनन्या के बारे में आप सब जानते ही हैं कि वो 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2' से अपना बॉलीवुड का सफ़र शुरू कर रही हैं। आप देख सकते हैं अनन्या इस मौके पर कितनी खूबसूरत नज़र आ रही हैं।
बोनी कपूर भी अपनी भतीजी शनाया के जन्मदिन के मौके पर अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर के साथ मौजूद थे। इस तस्वीर में आप बोनी कपूर के छोटे भाई अभिनेता संजय कपूर को भी देख सकते हैं। शनाया संजय कपूर की ही बेटी है। जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर दोनों बहनें इस मौके पर बेहद खुश लग रही हैं!
बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर से उनके दोनों बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर भी इस मौके पर मौजूद दिखे।
यह भी पढ़ें: 15 साल की उम्र में पद्मिनी कोल्हापुरे ने फ़िल्मफेयर जीतकर मचा दिया था तहलका, देखें बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
तस्वीरों से साफ़ है कि बस शनाया के दोस्तों और परिवार वाले ही इस पार्टी में मौजूद थे। लेकिन, यह भी समझा जा सकता है कि इन स्टार बेटियों ने इस मौके पर खूब इंजॉय किया।