हॉलीवुड से कॉपी निकला Shah Rukh Khan का ये ब्लॉकबस्टर गाना, अरिजीत सिंह ने दी थी आइकोनिग सॉन्ग को आवाज
अभिनेता शाह रुख खान के करियर में कई हिट गाने उन्होंने दिए हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि शाह ...और पढ़ें

कोरियाई गाने से कॉपी था शाह रुख का गाना

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान का स्टारडम आज कितना है, ये हम सभी को पता है। किंग खान के स्टारडम की चर्चा देश से लेकर विदेशों तक में होती है। शाह रुख ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं तो वहीं कई हिट गाने भी शाह रुख के खाते में हैं।
हालांकि शाह रुख के करियर में कुछ हिट गाने ऐसे भी रहे, जो असल में कॉपी निकले। आज हम आपको शाह रुख के ऐसे ही गाने की कहानी बताने जा रहे हैं...
कोरियन गाने का कॉपी निकला शाह रुख का गाना
आज शाह रुख (Shah Rukh Khan) के जिस गाने की बात हम कर रहे हैं, उस गाने का नाम है जालिमा (Zaalima)। जी हां, फिल्म रईस (Raees) में शाह रुख खान का जालिमा गाना एख ब्लॉकबस्टर गाना है। इस गाने पर लोग खूब थिरके हैं और आज भी थिरकते हैं और रोमांस करते हैं।
यह भी पढ़ें- जब भंसाली ने ठुकराई Asha Bhosle की आवाज, 24 साल पहले आया था वो कालजयी गीत; हीरोइन की चमकी थी किस्मत!
(इमेज सोर्स- जालिमा सॉन्ग, जी म्यूजिक कंपनी)
आपको जानकर ये हैरानी होगी कि, असल में शाह रुख का जालिमा गाना एक कोरियन गाने से इंस्पायर्ड या फिर कॉपीड था। दरअसल साउथ कोरिया के मशहूर सिंगर TAEYANG के साल 2014 में आए गाने Eye Noice Lips से साल 2017 में आया शाह रुख का 'जालिमा' गाना काफी मिलता जुलता है।
जब आप कोरियाई गाना सुनेंगे और फिर बाद में शाह रुख का जालिमा सॉन्ग सुनेंगे तो आपको गाने के कुछ अंतरे में काफी हद तक एक ही तरह की धुन सुनाई देगी।
जालिमा में शाह रुख संग दिखीं थीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस
जालिमा गाने (Zaalima Song) को अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने अपनी आवाज दी थी। वहीं शाह रुख के साथ हर्षदीप कौर ने भी इसे अपनी धुन से सजाया था। वहीं इसका संगीत JAM8 ने तैयार किया था और इसके लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे थे। गाने में शाह रुख के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira Khan) नजर आईं थीं। माहिरा और शाह रुख की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में शाह रुख की लीड हीरोइन माहिरा खान ही थीं।
शाह रुख की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म को राहुल ढोलकिया ने डायरेक्ट किया था और इस फिल्म में शाह रुख के किरदार की खूब चर्चा हुई थी।
यह भी पढ़ें- कौन है Ellisar? जिसे आदित्य धर ने बनाया 'सुपरस्टार'; Dhurandhar 2 में विदेशी आवाज वाली यंग हसीना की कहानी
