विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जब भंसाली ने ठुकराई Asha Bhosle की आवाज, 24 साल पहले आया था वो कालजयी गीत; हीरोइन की चमकी थी किस्मत!

Published: Thu, 26 Mar 2026 06:26 PM (GMT+05:30)

हिंदी सिनेमा संजय लीला भंसाली उन फिल्ममेकर्स में से हैं, जिन्हें परफेक्शन के लिए जाना जाता है। यही वजह है ...और पढ़ें

भंसाली ने रिजेक्ट की थी आशा भोसले की आवाज!

भंसाली ने रिजेक्ट की थी आशा भोसले की आवाज!

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में अच्छी और भव्य फिल्में यूं तो अबतक कई फिल्ममेकर्स ने बनाई हैं, लेकिन जो जादू संजय लीला भंसाली ने किया है, उसकी बात ही कुछ और है। भंसाली का सिनेमा थोड़ा अलग है, जहां आपको भव्यता के साथ हर चीज बड़े स्कैल पर नजर आएगी।

सेट से लेकर फिल्म के गानों पर भंसाली खुद काम करते हैं, यही वजह है कि भंसाली इतने परफेक्शनिस्ट हैं कि एक दफा उन्होंने आशा भोंसले की आवाज को रिजेक्ट कर दिया था। आइए जानते हैं उसी की कहानी...

जब भंसाली ने आशा ताई की आवाज को किया रिजेक्ट

आशा भोंसले (Asha Bhosle) हिंदी सिनेमा की उन सिंगर्स में से हैं, जिनकी आवाज ने ना जाने कितने सुरीले तोहफे हमें और आपको दिए हैं। आशा ताई के गानों पर आज भी हर कोई थिरक लेता है तो रो भी लेता है, तो कोई उनके गानों पर गम भी बांट लेता है।

यह भी पढ़ें- 65 साल पहले हॉलीवुड से आया Kishore Kumar का ये धमाकेदार गाना, आशा ताई ने भी दी आवाज; मधुबाला संग लगाए थे ठुमके

Mar Dala 1

संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में भी आशा भोंसले ने एक गाने को अपनी आवाज दी थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उस गाने में सुनाई दी आशा ताई की आवाज को ही रिजेक्ट कर दिया गया।

दरअसल संजय लीला भंसाली चाहते थे कि 'मार डाला' (Maar Dala Song) में एक ऐसी सादगी, दर्द और अदा हो जो 'चंद्रमुखी' (Madhuri Dixit) के किरदार को बिल्कुल फिट बैठे। उन्होंने इसके लिए आशा ताई से ये गाना रिकॉर्ड कराया। आशा जी ने अपने अंदाज में इसे बखूबी गाया भी था।

asha 2

कविता कृष्णमूर्ति ने फिर गाने को दी आवाज

गाना रिकॉर्ड होने के बाद जब भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने इसे सुना, तो उन्हें लगा कि गाने में वो कुछ कमी है और उन्होंने इसे दोबारा से रिकॉर्ड कराने की ठानी। वो चाहते थे कि आशा ताई इसे दोबारा से रिकॉर्ड करें। लेकिन इसी बीच फिल्म का संगीत तैयार करने वाले इस्माइल दरबार ने ऐसा नहीं करने की सलाह दी।

 kavita krishna

उन्होंने कहा कि आशा जी इतनी लेजेंड्री सिंगर हैं और उनसे दोबारा गाना रिकॉर्ड (Asha Bhosle Songs) करवाना ठीक नहीं रहेगा। इसके बाद भंसाली ने आशा जी द्वारा गाया हुआ गाना ही स्क्रैप कर दिया। उन्होंने फिर नए सिरे से मार डाला गाने को कविता कृष्णमूर्ति से रिकॉर्ड कराया। कविता की आवाज में फिर ये गाना ब्लॉकबस्टर हुआ।

आशा जी ने मारा भंसाली को ताना

जब आशा ताई की आवाज को हटाकर कविता कृष्णमूर्ति (Kavita Krishnamurthy) की आवाज में गाना रिकॉर्ड हुआ तो सबको लगा कि गाना रिलीज होने के बाद दिक्कतें हो सकती हैं। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं। गाना आया और हिट भी हुआ।

Asha Bhansali

कविता कृष्णमूर्ति की आवाज पर माधुरी की अदाएं लोगों के दिलों को घायल कर गईं और नतीजा गाना ब्लॉकबस्टर साबित हुआ। कहा जाता है कि जब गाना हिट हो गया तो आशा ताई ने मजाकिया लहजे में संजय लीला भंसाली को ताना भी मारा और कहा कि शायद संजय को मेरी आवाज पसंद नहीं आई।

 आपको बता दें कि फिल्म देवदास का संगीत इस्माइल दरबार (Ismail Darbar) ने तैयार किया था। फिल्म में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan), माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय नजर आईं थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और फिल्म के गाने (Devdas Songs) भी उतने ही हिट रहे।

यह भी पढ़ें- 67 साल पुराना वो कल्ट गाना, हीरोइन को करनी पड़ी थी हाथी से दोस्ती; Asha Bhosle की आवाज ने बांधा था समा