विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shah Rukh Khan ने मैच के दौरान विराट कोहली संग किया ऐसा बर्ताव, खुशी से झूम उठे फैंस, वीडियो वायरल

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Fri, 07 Apr 2023 10:29 AM (IST)

Shah Rukh Khan-Virat Kohli शाह रुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को हुए मैच में विराट कोहली ...और पढ़ें

Shah Rukh Khan Showering Love to Virat Kohli After Kkr Defeat Rcb Match Users Reaction Two Real Kings/Instagram
Shah Rukh Khan Showering Love to Virat Kohli After Kkr Defeat Rcb Match Users Reaction Two Real Kings/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Shah Rukh Khan And Virat Kohli: 2023 आईपीएल का आगाज हो चुका है और देशभर में इसकी धूम देखने को मिल रही है। 31 मार्च को ओपनिंग के बाद अब लगातार टीम के बीच मैच हो रहे हैं।

बीती रात गुरुवार को शाह रुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और विराट कोहली के रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला गया। इस मैच को देखने के लिए खुद शाह रुख खान बेटी सुहाना संग कोलकाता पहुंचे थे।

इस मैच में किंग खान की टीम केकेआर ने एक बड़े स्कोर से आरसीबी को मात दी। हालांकि, इस मैच के बाद शाह रुख खान ने विराट कोहली संग जो किया, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली से मिले शाह रुख

शाह रुख खान की टीम केकेआर ने बड़े स्कोर से आरसीबी को पछाड़ा।  उन्होंने 81 रनों से विराट की टीम को हरा दिया। हालांकि, मैच के बाद की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही, उसपर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

इस फोटो और वीडियो में  शाह रुख खान के फैन क्लब में शेयर किया है। इस फोटो में  शाह रुख खान ने मैच के बाद विराट कोहली के गालों पर बड़े ही प्यार से हाथ रखा हुआ है। क्रिकेट के किंग और बॉलीवुड के किंग की इस मुस्कुराती हुई तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया है।

फैंस ने फोटो पर लुटाया खूब प्यार

दोनों को साथ देखकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'दो किंग एक साथ'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'केकेआर ने मैच जीता और शाह रुख खान ने दिल जीत लिया'। अन्य यूजर ने लिखा, 'किंग खान और किंग कोहली'।

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दिल्ली के लड़के'। एक और यूजर ने लिखा, 'दोनों किंग एक ही फ्रेम में हैं शाह रुख और विराट, जो प्यार फैला रहे हैं और कुछ टॉक्सिक लोग नफरत फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं'।

बेटी सुहाना ने भी किया पूरा सपोर्ट

कोलकाता नाइट राइडर्स के इस मैच को देखने के लिए शाह रुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान कोलकाता के इडेन गार्डन पहुंचे थे। सुहाना के साथ उनकी खास दोस्त शानाया भी मौजूद थी। ब्लैक हुडी पहने और शाह रुख खान सनग्लासेस लगाए किंग  हमेशा की तरफ काफी हैंडसम लग रहे थे।

उन्होंने इस दौरान स्टेडियम में मौजूद फैंस के साथ बातचीत भी की। आपको बता दें कि शाह रुख खान की फिल्म पठान ने दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।