विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Shah Rukh Khan और सलमान खान ने पीएम मोदी को किया बर्थडे विश, सिनेमा के 'करण-अर्जुन' ने लिखी दिल की बात

Published: Thu, 17 Sep 2026 06:47 PM (IST)

बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान और सलमान खान ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज

  2. शाह रुख खान और सलमान खान ने किया विश

  3. सिनेमा के इन सेलेब्स ने भी दी बधाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। सिनेमा जगत के तमाम फिल्मी सितारों ने पीएम मोदी को बर्थडे विश किया है। इस मामले में बॉलीवुड के करण-अर्जुन यानी सलमान खान और शाह रुख खान की जोड़ी भला कैसे पीछे रह सकती थी। 

सलमान और शाह रुख खान ने सोशल मीडिया पर प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी को अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। आइए एक नजर इन दोनों कलाकारों की पोस्ट पर डालते हैं। 

शाह रुख-सलमान ने किया पीएम मोदी को बर्थडे विश

17 सितंबर यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। हर कोई पीएम मोदी को सोशल मीडिया पर जीवन के इस खास दिन की बधाई दे रहा है। सुपरस्टार सलमान खान ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री को बर्थडे विश किया है और ट्वीट में लिखा है- 

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड में PM Narendra Modi के जन्मदिन की धूम, अक्षय कुमार से लेकर कंगना रनौत तक; इन सेलेब्स ने किया विश

जन्मदिन मुबारक हो माननीय पी एम साहब, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं नरेंद्र भाई मोदी। जय हिंद सलमान खान के अलावा उनके अजीज दोस्त शाह रुख खान ने भी अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए पीएम मोदी को बर्थडे विश करते हुए लिखा है-

आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और सफलता से भरे कई और वर्षों की कामना करता हूं। देश को प्रेरित करने की शक्ति और सकारात्मकता आपमें हमेशा बनी रहे।

इन सेलेब्स ने भी दी बधाई

सिर्फ सलमान खान और शाह रुख खान ही नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा जगत के कई फिल्मी सितारों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन की बधाई दी हैं। इन फिल्मी कलाकारों में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, शिल्पा शेट्टी, रजनीकांत, रामचरण, कंगना रनौत और अनुपम खेर जैसे कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं। इस तरह से पीएम मोदी के बर्थडे की धूम सिनेमा जगत में खूब देखने को मिली है। 

यह भी पढ़ें- चमत्कार से चमकी Hanuman Ansh के एक्टर की किस्मत, सलमान खान की Monster में हुई एंट्री