Shah Rukh Khan की फिल्म 'पठान' से वायरल हुआ उनका नया लुक, लंबे बाल और फ्रेंच कट दाढ़ी में यू नजर आए एक्टर
फिल्म पठान की शूटिंग 18 नवंबर से शुरू हो गई हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाले हैं। वहीं खबरों की मानें तो पठान में सलमान खान का भी कैमियो होगा। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सुपरस्टार शारुखर खान इनदिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' को लेकर काफी चर्चा में हैं। शाहरुर फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में वह दुबई से मुंबई लौटे हैं। वह दुबई में अपनी आईपीएल टीम KKR को सपोर्ट करने पहुंचे थे। वहीं अब उन्हें मुंबई में यशराज फिल्म स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान शाहरुख का न्यू लुक देखने के मिला। ऐसे माना जा रहा हैं कि उनका ये मेकओवर उनकी आनी वाली फिल्म 'पठान' के लिए है।
View this post on Instagram
यशराज फिल्म स्टूडियो के बाहर शाहरुख खान सफेद टी शर्ट और काले रंग के लोअर पहना में नजर आए। साथ ही उनके बादल लंबे और फ्रेंच कट दाढ़ी में दिखे। इसी के साथ ही उन्होंने चश्मा पहन रखा था। एक्टर का यह नया लुक बहुत ही शानदार लग रहा है। फैंस के बीच किंग खान का ये लुक अब काफी चर्चा में बना हुआ है। वह लंबे बालों में काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान की ये फोटो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं।
बता दें कि हाल ही में शाहरुख खान का एक वीडियों वायरल हुआ था। उन्हें मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर देखा गया। हलांकि उन्होंने खुद को कैमरे से बचाने की लाख कोशिश की लेकिन पापाराजी ने अपने कैमरों में कैद कर ही लिया। खबरों की मानें तो वह अपनी फिल्म 'पठान' की शूटिंग से ब्रेक लेकर बोट राइड पर निकले थे। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपने आंखों पर चश्मा और मुंह पर ब्लैक कलर का मास्क पहने हुए हैं। वहीं उन्होंने ऑलिव कलर की हुडी भी पहनी है। वहीं एक पुलिस वाला उनका हाथ पकड़े उन्हें बोट की तरफ ले जाता नजर आ रहा है।
आपको बता दें कि फिल्म 'पठान' की शूटिंग 18 नवंबर से शुरू हो गई हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाले हैं। वहीं खबरों की मानें तो 'पठान' में सलमान खान का भी कैमियो होगा। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।