विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shah Rukh Khan Mannat New Look: बदल गया शाह रुख के बंगले 'मन्नत' का लुक, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ घर का नेमप्लेट

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Sun, 20 Nov 2022 08:46 PM (IST)Updated: Mon, 21 Nov 2022 09:19 AM (IST)

Shah Rukh Khan Mannat New Look मन्नत का नेम प्लेट सालों से फैंस के लिए पसंदीदा सेल्फी स्पॉट बना हुआ ...और पढ़ें

Shah Rukh Khan Mannat New Look, Shah Rukh Khan Mannat New Name Plate
Shah Rukh Khan Mannat New Look, Shah Rukh Khan Mannat New Name Plate

नई दिल्ली, जेएनएन। शाहरुख खान के बांद्रा स्थित घर मन्नत का अब एक नया लुक सामने आया है। मुंबई के इस पॉपुलर लैंडमार्क को हाल ही में एक नई एलईडी नेम प्लेट मिली है, जो अंधेरे में भी एंटरेंस गेट पर जगमगाा रही है। घर के आगे के पार्ट को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज है क्योंकि सुपरस्टार अपनी फैमिली के साथ यहां से ही लोगों को अपनी झलक दिखाते हैं। ट्विटर पर मन्नत का ये बदला हुआ लुक काफी वायरल हो रहा है।

बदल गई मन्नत की नेमप्लेट

हाल ही में शाह रुख खान के कई फैंस और उनके फैन क्लब ने मन्नत के नए लुक की तस्वीरें शेयर की। इस साल की शुरुआत में गेट के सामने लगी नेम प्लेट को हटा दिया गया था क्योंकि इसकी मरम्मत की जा रही थी। अब, एक नई नेम प्लेट लगाई गई है जिसे कई प्रशंसक 'डायमंड नेम प्लेट' कह रहे हैं। एलईडी प्लेट ही नई चीज नहीं थी क्योंकि बंगले का गेट भी बदल दिया गया था। पुराने, जंग लगे गेट के जगह पर नए काले और सफेद रंग का गेट लग गया।

View this post on Instagram

A post shared by SRK WARRIORS (@teamsrkwarriors)

सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

एक फैन क्लब ने मन्नत की तस्वीरें और वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'आखिरकार हमारा इंतजार खत्म हुआ और यहां नए गेट के साथ मन्नत में हमारी प्यारी डायमंड नेम प्लेट्स हैं।' तस्वीरों में नई नेम प्लेट दिखाई दे रही हैं  जिस पर मन्नत और लैंड्स एंड लिखा है- जो अंधेरे में चमक रही हैं। कई अन्य फैन क्लबों ने रविवार को भी दिन की तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस को नए गेट के सामने फोटो खिंचवाते देखा गया, कुछ ने शाह रुख के सिग्नेचर रेज्ड आर्म्स पोज को भी कॉपी किया है।

फैंस ले रहे सेल्फी

अप्रैल में मन्नत तब ट्रेंड में आया था जब सालों बाद गेट पर नई नेम प्लेट लगाई गई। लेकिन बमुश्किल एक महीने बाद, फैंस ने देखा कि नई नेम प्लेट गायब थी। कई प्रशंसकों ने सोचा कि क्या यह चोरी हो गया है, लेकिन दूसरों ने बताया है कि शाहरुख के घर पर सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए इसकी संभावना नहीं है। कुछ ने यह भी सोचा कि क्या यह गौरी खान के किसी इंटीरियर डिजाइन की हेल्प ली है। हालांकि, एक सूत्र ने एचटी को बताया कि 'इसे मरम्मत के लिए ले जाया गया है और ठीक हो जाने के बाद उसे फिर से लगाया जाएगा।' 

ये भी पढ़ें

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के 'चंपक चाचा' का हुआ भयानक एक्सीडेंट? एक्टर ने खुद बताया अब कैसी है तबीयत

Akshay Kumar बरसात से लास्ट मिनट हुए बाहर, प्रियंका चोपड़ा के साथ ट्विंकल खन्ना नहीं करने देना चाहती थीं का