विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वो मुझे मार देगा...' शाह रुख खान की King के बारे में कोई भी सीक्रेट रिवील करने से अक्षय ओबेरॉय ने किया मना

Published: Thu, 17 Sep 2026 07:08 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2026 07:13 PM (IST)

अक्षय ओबेरॉय ने सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म 'किंग' के बारे में एक बेहद जरूरी अपडेट शेयर किया।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah rukh Khan) की फिल्म 'किंग' (King) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म के साथ ही फैंस जानना चाहते हैं कि मूवी के बारे में और क्या अपडेट है?

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अभिनय कर रहे अक्षय ओबेरॉय ने हाल ही में कड़क18 को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म के बारे में कई नई जानकारियां शेयर कीं। इंटरव्यू में अक्षय से सिद्धार्थ आनंद के साथ उनके काम करने के अनुभव को लेकर सवाल किया गया। एक्टर ने बिना ज्यादा कुछ बताए एक मजेदार बात बोली।

सिद्धार्थ ने 'किंग' पर क्या दिया अपडेट?

सिद्धार्थ ने कहा - किंग पर अपडेट? सिद्धार्थ आनंद मुझे मार देगा। लेकिन मुझे उनका काम बहुत पसंद है। एक्टर ने बताया कि उन्हें किंग में रोल कैसे मिला और बोले कि उन्होंने बिना कुछ ज्यादा सवाल किए फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी थी।

जब मुझे फिल्म 'किंग' के लिए कॉल आया, तो मैंने कुछ नहीं पूछा। मैंने बस उनकी पत्नी ममता से पूछा। वो मेरी बहुत करीबी हैं। मैंने उनसे पूछा कि मुझे कब और कहां आना है।

King (1)

अक्षय ने किंग को बताया खास

अक्षय ने 'किंग' को एक बेहद खास फिल्म बताते हुए आगे कहा, 'बेशक, ये शाह रुख खान की फिल्म है। सिद्धार्थ आनंद खुद एक महान निर्देशक हैं। लेकिन मुझे सच में लगता है कि ये फिल्म कुछ खास है। तो, इसका इंतजार कीजिए।'

अक्षय ने ये भी नहीं बताया कि किंग की शूटिंग कहां तक पहुंची तो उन्होंने कहां मैं ज्यादा कुछ नहीं बताऊंगा क्योंकि वो मुझे मार डालेगा।

फिल्म 'किंग' की कहानी क्रिमिनल अंडरवर्ल्ड पर आधारित है। खबरों के मुताबिक, शाह रुख खान इस फिल्म में एक शातिर हत्यारे का किरदार निभाएंगे जो खतरनाक अंडरवर्ल्ड में अपनी कला का प्रदर्शन करता है।

King (2)

कौन-कौन से सितारे आएंगे नजर

इस फिल्म से शाह रुख खान की बेटी सुहाना बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी। वह शाह रुख खान की ट्रेन की भूमिका में हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अरशद वारसी, राघव जुयाल, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अभय वर्मा, जयदीप अहलावत, रानी मुखर्जी और अनिल कपूर भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- 'पहले बाप ही आएगा,' King vs Avengers Doomsday क्लैश के बीच शाह रुख खान की दो टूक

यह भी पढ़ें- शाह रुख खान को ऑफर हुई थी ओटीटी फिल्म Ghamasaan, डायरेक्टर ने बताया किंग खान ने क्यों किया मना?