विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jawan की ग्रैंड सक्सेस के बाद Shah Rukh Khan ने 'जवान 2' को लेकर दिया हिंट! फैंस का खुशी का नहीं है ठिकाना

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 10 Sep 2023 04:07 PM (IST)

Shah Rukh Khan On Jawan 2 जवान रिलीज के बाद ही धमाल मचा रही है। मूवी 100 करोड़ के पार ...और पढ़ें

SRK ने 'जवान 2' को लेकर दिया हिंट। Photo- Instagram
SRK ने 'जवान 2' को लेकर दिया हिंट। Photo- Instagram

HighLights

  1. शाह रुख खान ने जवान 2 को लेकर दिया हिंट!
  2. जवान बनी अब तक की सबसे कमाई वाली फिल्म
  3. जवान की कामयाबी के बीच फैंस को जवान 2 का इंतजार

 नई दिल्ली, जेएनएन। Shah Rukh Khan Jawan 2: शाह रुख खान स्टारर 'जवान' (Jawan) इन दिनों चर्चा में है। वजह फिल्म की जबरदस्त कामयाबी है। थिएटर्स हाउसफुल हैं और फैंस पर 'जवान' का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। कुछ लोग तो मूवी देखने के लिए 'जवान' अवतार में जा रहे हैं। अभी 'जवान' को रिलीज हुए कुछ ही दिन ही हुए हैं कि लोगों के बीच 'जवान 2' का क्रेज देखने को मिल रहा है।

'जवान' मूवी देखने के बाद अब फैंस की भारी डिमांड 'जवान 2' को लेकर है। इस बीच शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिसके बाद लोग मान रहे हैं कि उन्होंने 'जवान 2' को लेकर हिंट दिया है। 

यह भी पढ़ें- Jawan Worldwide Collection Day 3: कमाई में सबका बाप निकला 'जवान', दुनियाभर में फिल्म ने कमा डाले इतने करोड़

जवान 2 को लेकर शाह रुख खान ने दिया हिंट?

दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने शाह रुख खान को टैग करते हुए एक ट्वीट किया। यूजर ने कहा, "सर काली के साथ डील क्यों नहीं कर रहे। मैं विजय सेतुपति का बड़ा फैन हूं।"

फैन का जवाब देते हुए शाह रुख ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लोग 'जवान 2' से जोड़कर देख रहे हैं। एसआरके ने कहा, "मैं भी काली सर का बड़ा फैन हूं। पर काली का काला धन तो ले लिया, अब देखो दूसरों के भी स्विस बैंक से लेकर आता हूं। बस वीजा का ही इंतजार कर रहा हूं। हाहा।"

शाह रुख के ट्वीट से खुश हुए फैंस

शाह रुख का ये ट्वीट देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं। उन्हें लग रहा है कि किंग खान ने 'जवान 2' को लेकर हिंट दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'जवान 2 कार्ड पर है।' एक ने कहा, 'एटली भाई प्लीज जवान 2 साल 2025 में आए।' एक यूजर ने ट्वीट किया, 'ग्रेट, मतलब जवान 2 जल्द आ रहा है।' 

यह भी पढ़ें- Jawan Day 3 Box Office Collection: तीसरे दिन तूफान बनी शाह रुख खान की 'जवान', शनिवार का कलेक्शन उड़ा देगा होश