विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shah Rukh Khan ने पूरी की कैंसर पीड़ित फैन की 'अंतिम इच्छा', वीडियो कॉल पर किया चैट, साथ खाने का भी किया वादा

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 23 May 2023 04:47 PM (IST)

बादशाह नाम से फैंस के बीच में मशहूर शाह रुख खान अपने चाहने वालों का दिल जीतने का कोई मौका ...और पढ़ें

File Photo of Shah Rukh Khan. Photo Credit: Instagram
File Photo of Shah Rukh Khan. Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। शाह रुख खान का स्टारडम पूरी दुनिया में मशहूर है। फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए मन्नत के बाहर घंटों भीड़ लगाकर तक खड़े रहते हैं। किंग खान भी अपने चाहे वालों को कभी निराश नहीं करते। वह फैंस इच्छा पूरी करते हुए उनके बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं। इसी तरह एक्टर ने अपने एक फैन की लास्ट विश को पूरा किया है, जिसे जानने के बाद उनके चाहने वालों का प्यार उनके लिए और बढ़ गया है।

शाह रुख ने पूरी की फैन की विश

शाह रुख को यूं ही दिलों का बादशाह नहीं कहा जाता। वह बखूबी अपने फैंस का दिल जीतना जानते हैं। इसलिए फैंस के पास किंग खान को प्यार करने का सिर्फ एर रीजन नहीं है। हाल ही में 60 साल की शिवानी चक्रवर्ती ने किंग खान से मिलने और उन्हें बंगाली खाना खिलाने की इच्छा जताई थी।

पश्चिम बंगाल की शिवानी कैंसर पेशंट हैं। उन्होंने इच्छा जताई कि मरने से पहले वह किंग खान को देखना चाहती हैं, और उन्हें टिपिकल बंगाली खाना भी खिलाना चाहती हैं। किंग खान ने भी अपने फैन की विश को पूरा किया।

40 मिनट तक किया वीडियो कॉल पर बात

शाह रुख ने न सिर्फ शिवानी की इच्छा को पूरा किया, बल्कि उनसे एक ऐसा वादा भी किया है, जिसने शिवानी की खुशी को दोगुना कर दिया होगा। एसआरके के फैन पेज ने डिटेल्स शेयर की है कि शाह रुख ने शिवानी के साथ 40 मिनट तक वीडियो कॉल पर चैट किया। इस इंटरेक्शन के दौरान, किंग खान ने उनसे यह वादा किया कि उन्हें फाइनेंशियली मदद करेंगे।

बंगाली खाने का भी किया वादा

सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि शाह रुख ने उनकी की बेटी की शादी तक अटेंड करने का प्रॉमिस किया। फैन पेज के अनुसार, शाह रुख ने ये भी वादा किया कि वह कोलकाता आकर उनके साथ फिश मील खाएंगे।

शाह रुख खान वर्कफ्रंट

किंग खान की आने वाली फिल्मों में 'जवान' और 'डंकी' शामिल है। जवान फिल्म सितंबर में तो डंकी दिसंबर में रिलीज होगी। किंग खान ने इस साल की शुरुआत धमाकेदार फिल्म 'पठान' से की, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शाह रुख खान के चार साल के इंतजार को चार दिन में खत्म कर दिया। इस फिल्म से किंग खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया था।