विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shah Rukh Khan Jawan Poster First Look: 'जवान' का पहला पोस्टर जारी, शाह रुख खान ने जानें क्यों कहा,'गुड टू गो चीफ'

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Sat, 04 Jun 2022 09:03 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jun 2022 06:23 AM (IST)

Shah Rukh Khan Jawan Poster First Look शाह रुख खान फिल्म अभिनेता हैl उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई ...और पढ़ें

Shah Rukh Khan Jawan Poster First Look: फिल्म जवान का पोस्टर जारी कर दिया गया हैl
Shah Rukh Khan Jawan Poster First Look: फिल्म जवान का पोस्टर जारी कर दिया गया हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl Shah Rukh Khan Jawan Poster First Look: शाह रुख खान की फिल्म जवान का पोस्टर जारी कर दिया गया हैl इस पोस्टर में शाह रुख खान टूटे-फूटे अंदाज में नजर आ रहे हैंl वहीं उनके हाथों में भी पटिया बंधी हुई है और वह एक आंख से कैमरे को घूर रहे हैंl

शाह रुख खान ने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, 'यह बहुत खास हैl इसके पीछे कारण यह है कि हमारे आसपास बहुत सारी चीजें घटित हो रही थीl इसके चलते इसे इंतजार करना पड़ा लेकिन कुछ अच्छे लोगों ने इसपर कड़ी मेहनत की है और इसे बनाया हैl मैं इसके लिए गौरव वर्मा और एटली का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने जवान बना दी हैl हम चलने के लिए तैयार हैं चीफl' शाह रुख खान की फिल्म जवान छ भाषाओं में बन रही हैl

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

शाह रुख खान ने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर 42 मिनट पहले शेयर किया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 529000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैंl वहीं इसपर 10000 से ज्यादा कमेंट किए गए हैl शाह रुख खान की इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैl इसके पहले हाल ही में उन्होंने फिल्म का टीजर जारी किया थाl इसमें उनकी भूमिका का परिचय करवाया गया थाl यह फिल्म 2 जून 2023 को रिलीज होगीl इस फिल्म का निर्माण शाह रुख खान की पत्नी गौरी खान कर रही हैंl इस टीजर को 65 लाख लाइक मिले थेl वहीं इसपर 43000 से ज्यादा कमेंट किए गए थेl शाह रुख खान फिल्म अभिनेता हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

अब शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान भी जल्द द आर्चीज फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैl वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैl शाह रुख खान हाल ही में अपने बेटे आर्यन खान को लेकर चर्चा में थेl दरअसल उनके बेटे को क्रूस पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में एनसीबी ने पकड़ लिया थाl हालांकि अब चार्जशीट से आर्यन खान का नाम हटा दिया गया हैl उन्हें करीब 1 महीने तक जेल में रहना पड़ा थाl

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)