'चक दे इंडिया' के आठ साल पूरे, शाहरुख के फैंस मना रहे जश्न
खेल पर बनी ऐसी बहुत ही कम फिल्में हैं, जो दर्शकों के साथ ही समीक्षकों को भी प्रभावित करने में सफल रही हैं। इनराष्ट्रीमें य खेल 'हाॅकी' पर बनी सराहनीय फिल्म 'चक दे इंडिया' भी शामिल है, जिसे शाहरुख खान की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक
नई दिल्ली। खेल पर बनी ऐसी बहुत ही कम फिल्में हैं, जो दर्शकों के साथ ही समीक्षकों को भी प्रभावित करने में सफल रही हैं। इनराष्ट्रीमें य खेल 'हाॅकी' पर बनी सराहनीय फिल्म 'चक दे इंडिया' भी शामिल है, जिसे शाहरुख खान की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है।
असिन जल्द ही इस अरबपति बिजनेसमैन की बन जाएंगी पत्नी
आज इस यादगार फिल्म की रिलीज को आठ साल पूरे हो गए हैं और शाहरुख खान के फैंस इसका ट्विटर पर जश्न मना रहे हैं। 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान ने कबीर खान नामक एक भारतीय हॉकी खिलाड़ी अौर कप्तान का किरदार निभाया था।
उन पर भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच को जानबूझकर हराने का आरोप लगता है। हालांकि सात साल बाद उनकी वापसी होती है और फिर उनके नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम को वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत हासिल होती है और इस जीत के साथ कबीर खान का खोया हुआ सम्मान वापस मिल जाता है।
सुनील शेट्टी की बेटी ने जानें क्या कहा सलमान के बारे में
फिल्म 'चक दे इंडिया' के आठ साल पूरे होने पर ट्विटर पर ‘8 Years of Chak De India' टॉपिक ट्रेंड कर रहा है। शाहरुख खान के फैंस इस फिल्म के यादगार डायलॉग्स और सीन्स भी शेयर कर रहे हैं। वैसे इस फिल्म के मुख्य किरदार कबीर खान की कहानी पूर्व हॉकी कप्तान मीर रंजन नेगी की जिंदगी से प्रेरित होने की बात भी सामने आई थी, मगर स्क्रिप्ट राइटर जयदीप साहनी ने इससे इंकार कर दिया था।