Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Suhana Khan Video: शाह रुख खान की बेटी सुहाना को एयरपोर्ट पर किया गया स्पॉट, पीछे पड़े लड़कों की हरकतें...

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 16 Nov 2022 01:38 PM (IST)

    Suhana Khan Video सुहाना खान को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस अवसर पर उन्हें कुछ लड़के फॉलो कर रहे थे। उनके पलटकर देखने पर वे सभी शरमा जाते है। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और अब वायरल हो रहा है।

    Hero Image
    Suhana Khan Video: सुहाना खान फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Suhana Khan Airport Video: शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान को मुंबई एयरपोर्ट का हाल ही में स्पॉट किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जींस और टॉप पहन रखा था। उन्होंने जूते पहन रखे थे। वहीं इस अवसर पर उन्होंने मास्क लगा रखा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुहाना खान के पीछे चल रहे लड़के एक्ट्रेस के पलटने पर शरमा गए

    सुहाना खान की वीडियो पैपराजी विरल भयानी ने शेयर की है। उन्होंने वीडियो 9 घंटे पहले शेयर की है। उनकी वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। वीडियो को कई फैंस ने लाइक्स भी किया हैं। वहीं इस पर 38 कमेंट किए गए है। वीडियो में सुहाना खान के पीछे चल रहे लड़कों का शरमाना फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    यह भी पढ़ें: Ranvir Shorey ने ट्विटर को लेकर दी एलन मस्क को सलाह- मुझसे सीखें चलाना, पढ़ें पूरी खबर

    सुहाना खान की वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट किए हैं

    सुहाना खान की वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट किए हैं। एक ने लिखा है, 'पीछे वाले लड़के क्यों शरमाए।' एक ने लिखा है. 'पीछे के लड़के।' एक ने लिखा है, 'पीछे तो देखो।' एक ने लिखा है, 'लड़के शरमा गए उसने पीछे मुड़कर देखा तो।' वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि शाह रुख खान की बेटी के साथ कुछ लड़के फोटो क्लिक करवाना चाहते थे। हालांकि वह हिम्मत करके बोल नहीं पाए। वहीं सुहाना खान के पीछे मुड़कर देखने से वे शरमा गए और यह सारा वाकया कैमरे में कैद हो गया।

    यह भी पढ़ें: Akshay Kumar ने भारत की नागरिकता पर दिया बड़ा अपडेट, पढ़ें पूरी खबर

    सुहाना खान जल्द फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है

    बहरहाल सुहाना खान जल्द फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म में उनके अलावा अगस्तस्य नंदा और खुशी कपूर की अहम भूमिका है। वहीं इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर कर रही है। सुहाना खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड रहते हैं। वह अपने फैंस से बातचीत भी करती हैं।