विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Shah Rukh Khan ने 24 साल बाद मिलाया भंसाली से हाथ, इस धांसू कहानी के साथ तोड़ेंगे Dhurandhar 2 के सारे रिकॉर्ड?

Published: Wed, 15 Apr 2026 09:02 AM (IST)

देवदास जैसी कल्ट फिल्म देने वाली शाह रुख खान और संजय लीला भंसाली की जोड़ी 24 साल के बाद एक ...और पढ़ें

24 साल बाद एक साथ काम करेंगे शाह रुख-भंसाली/ फोटो- Instagram

24 साल बाद एक साथ काम करेंगे शाह रुख-भंसाली/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की आइकॉनिक जोड़ी 24 साल पहले फिल्म 'देवदास' में देखने को मिली थी। दोनों ने पहली बार साथ में काम किया था। भंसाली ने शाहरुख खान को 'देवदास' की भूमिका में कुछ इस कदर उतारा कि मूवी ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की, बल्कि यह हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में से एक बन गई।

अब सिनेमाई गलियारों से आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार, 24 साल बाद सुपरस्टार शाहरुख खान जल्द ही एक आगामी रोमांटिक फिल्म में एक बार फिर संजय लीला भंसाली के साथ काम कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या होगी फिल्म की कहानी।

शाहरुख और भंसाली के बीच अंतिम पड़ाव पर है बातचीत

शाहरुख खान ने साल 2023 में 'पठान' और 'जवान' जैसी फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर दमदार एक्शन से गदर मचा दिया था। लेकिन अब 'किंग खान' का मन कुछ हटकर करने का है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के बीच एक प्रोजेक्ट को लेकर लंबे समय से बातचीत चल रही है और अब यह बातचीत अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है।

सूत्रों के अनुसार, शाहरुख अब अपनी वास्तविक उम्र के अनुरूप ही फिल्मों में भूमिकाएं निभाना चाहते हैं। यही कारण है कि संजय लीला भंसाली की इस आगामी फिल्म में शाहरुख 50 साल से अधिक उम्र के एक मैच्योर व्यक्ति की भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- एक गलतफहमी ने Rajpal Yadav से छीन ली थी इतनी बड़ी फिल्म, किसी ने Shah Rukh से लगाई थी चुगली?

शाह रुख

क्या होगी संजय लीला भंसाली की फिल्म की कहानी?

इस रिपोर्ट में फिल्म की कहानी का सार भी बताया गया है। संजय लीला भंसाली की इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में शाहरुख एक ऐसे शख्स का किरदार निभाएंगे, जिसका करियर एक बेहद कठिन दौर से गुजर रहा है। इसी जद्दोजहद के बीच उनकी मुलाकात एक ऐसी महिला से होती है जो अपना स्टार्टअप चला रही है, और फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है।

sanjay shah rukh

गौरतलब है कि इससे पहले भी संजय लीला भंसाली सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ एक प्रोजेक्ट करना चाहते थे, लेकिन किन्हीं कारणों से बात आगे नहीं बढ़ पाई थी और शाहरुख ने उस फिल्म को करने से मना कर दिया था। हालांकि, इस नए प्रोजेक्ट पर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर यह बात बन जाती है, तो बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड टूटने के पूरे चांस हैं।

यह भी पढ़ें- Shah Rukh-Salman को बर्थडे पर क्या गिफ्ट देते हैं सितारे? एकता कपूर ने खोला 'लैविश' पार्टियों का बड़ा राज