विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक गलतफहमी ने Rajpal Yadav से छीन ली थी इतनी बड़ी फिल्म, किसी ने Shah Rukh से लगाई थी चुगली?

Published: Tue, 14 Apr 2026 02:29 PM (GMT+05:30)

राजपाल यादव ने करियर में भले ही कितनी भी हिट फिल्में दी हों, लेकिन शाह रुख खान की एक बड़ी ...और पढ़ें

गलतफहमी के कारण शाह रुख की फिल्म से हुए थे आउट/ फोटो- Instagram

गलतफहमी के कारण शाह रुख की फिल्म से हुए थे आउट/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले करीब 30 सालों से दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाले बेहतरीन अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) जल्द ही अक्षय कुमार के साथ हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) में दिखाई देंगे। फिलहाल वह लगातार इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं।

राजपाल यादव ने अपने इस लंबे करियर में 'पार्टनर', 'भूल भुलैया', 'चुप चुप के' और 'मुझसे शादी करोगी' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। हालांकि, इन तमाम सफलताओं के बीच राजपाल यादव के दिल में आज भी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म से रिप्लेस होने का मलाल है। यह फिल्म एक गलतफहमी की वजह से उनके हाथ से निकल गई थी, जिसका खुलासा खुद एक्टर ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में किया है।

किसी ने शाहरुख खान के सामने कर दी थी बुराई

राजपाल यादव को शाहरुख खान के साथ हुई एक गलतफहमी के चलते फिल्म 'ओम शांति ओम' छूट जाने का गहरा अफसोस है। जूम को दिए एक इंटरव्यू में इस वाकये का जिक्र करते हुए राजपाल यादव ने बताया,

"फिल्म 'बिल्लू बार्बर' का पूरा प्रोडक्शन जूही चावला के भाई देख रहे थे। एक शाम हम मिले तो उन्होंने मुझे गले लगाया और कहा कि भाई (Shah Rukh Khan) से मिल लेना, भाई आपको बहुत प्यार करते हैं। जब हमने 'कल हो ना हो' में साथ काम किया था, तो शाहरुख भाई ने कहा था कि कभी एक लंबा, अच्छा रोल साथ करेंगे। मैंने जूही चावला के भाई से कहा कि मैं तो दोपहर में ही उनसे  मिला था। तब उन्होंने बताया कि थोड़ा कुछ कंफ्यूजन है। मैंने पूछा, क्या? तो वह बोले- 'शाहरुख ने आपके लिए वह रोल लिखवाया था और आपने यह कहकर मना कर दिया कि आपके पास समय नहीं है'।"

_ (13)

एक्टर ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, "बाद में मुझे पता चला कि वहां किसी ने पीठ पीछे मेरी बुराई करके 'ओम शांति ओम' के लिए मेरी दूसरी तस्वीर पेश कर दी थी। न यह बात शाहरुख को पता थी और न मुझे। जब हमारी गलतफहमी दूर हुई, तो उसके बाद मैं और शाहरुख खान ऐसे गले मिले जैसे कोई मामला हुआ ही न हो।"

यह भी पढ़ें- Salman Khan की दरियादिली का एक और नमूना, इवेंट में बेइज्जती के बाद राजपाल यादव को ऑफर की फिल्म

'ओम शांति ओम' में राजपाल यादव के लिए लिखा गया था यह रोल?

रिपोर्ट्स की मानें तो, फराह खान के निर्देशन में बनी और साल 2007 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'ओम शांति ओम' में श्रेयस तलपड़े द्वारा निभाया गया 'पप्पू मास्टर' का आइकॉनिक रोल मूल रूप से राजपाल यादव के लिए ही लिखा गया था। लेकिन किसी की चुगली और गलतफहमी की वजह से उनके हाथ से शाहरुख की यह फिल्म हमेशा के लिए निकल गई।

shah rukh 1

शाहरुख और राजपाल की हिट जोड़ी

आपको बता दें कि शाहरुख खान और राजपाल यादव ने कई फिल्मों में एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'कल हो ना हो' में राजपाल यादव ने एक छोटा सा लेकिन मजेदार किरदार अदा किया था। वह शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पहेली' में भी नजर आए थे। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'भूतनाथ' में भी राजपाल यादव ने एक 'चोर' की दिलचस्प भूमिका निभाई थी। इन दोनों की शानदार केमिस्ट्री फिल्म 'क्रेजी 4' में भी देखने को मिली थी।

यह भी पढ़ें- भरी महफिल में ‘मजाक’ या बेइज्जती? Rajpal Yadav ने खुद खोल दी सच्चाई