विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asha Bhosle के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं गए शाह रुख-सलमान? मुंबई में थे मौजूद, सामने आई वजह

Published: Wed, 15 Apr 2026 04:28 PM (IST)

आशा भोसले के अंतिम संस्कार में शाह रुख और सलमान की गैर मौजूदगी ने यूजर्स के मन में कई सवाल ...और पढ़ें

आशा भोसले के अंतिम संस्कार में इस कारण नहीं आए सलमान-शाह रुख/ फोटो- instagram

आशा भोसले के अंतिम संस्कार में इस कारण नहीं आए सलमान-शाह रुख/ फोटो- instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 8 दशकों से ज्यादा अपनी मधुर आवाज से सभी का दिल जीतने वालीं 'सुरों की मल्लिका' आशा भोसले का 12 अप्रैल को निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से पूरे देश और बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई थी। 13 अप्रैल को मुंबई के शिवाजी पार्क में दिग्गज सिंगर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

रणवीर सिंह से लेकर तब्बू, सचिन तेंदुलकर, जैकी श्रॉफ और आमिर खान सहित कई फिल्मी सितारों के साथ-साथ राजनेता भी आशा भोसले को आखिरी विदाई देने के लिए पहुंचे थे। हालांकि, सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान 'आशा ताई' के अंतिम संस्कार में नजर नहीं आए। इन दोनों सुपरस्टार्स की गैर-मौजूदगी ने सोशल मीडिया यूजर्स के मन में कई सवाल खड़े कर दिए थे।

आशा भोसले के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं पहुंचे शाहरुख और सलमान?

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस समय शिवाजी पार्क में आशा भोसले के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी, उस दौरान सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान दोनों ही मुंबई में मौजूद थे। कथित तौर पर यह दोनों सुपरस्टार 'सिक्योरिटी' कारणों के चलते आखिरी बार अपनी पसंदीदा सिंगर के अंतिम दर्शन नहीं कर पाए।

shah rukh-salmn and asha bhosle  (1)

रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख और सलमान, दोनों की ही बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं, आशा भोसले खुद एक दिग्गज हस्ती थीं, ऐसे में उनकी आखिरी झलक पाने के लिए वहां पहले से ही भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। अगर ऐसे में शाहरुख और सलमान उस सार्वजनिक स्थल पर पहुंचते, तो उन्हें देखने के लिए भीड़ और बेकाबू हो सकती थी और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा होने का खतरा था। ऐसी स्थिति में पुलिस के लिए भीड़ को काबू में करना काफी मुश्किल हो जाता। यही वजह थी कि ये दोनों कलाकार आशा भोसले के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए।

यह भी पढ़ें- 'ऐसे दिखाती थीं जैसे सबसे खुश...'Asha Bhosle को याद कर रो पड़ी अरुण ईरानी

salman khan asha

सोशल मीडिया पर शाहरुख-सलमान ने दी श्रद्धांजलि

शाहरुख खान और सलमान खान, दोनों के साथ ही आशा भोसले का एक लंबा एसोसिएशन रहा है। जहां 'किंग खान' की फिल्मों के लिए उन्होंने 'जरा सा झूम लूं मैं', 'ले गई ले गई', 'किताबें बहुत सी', और 'तेरे नैना नींद चुराए' जैसे बेहतरीन गाने गाए, तो वहीं सलमान खान के लिए उन्होंने 'लकी लिप्स', 'हाय-हाय मिर्ची', 'ये रात और ये दूरी' जैसे सुपरहिट गाने दिए थे।

shah rukh asha bhosle

इंडस्ट्री के ये दोनों सुपरस्टार भले ही आशा भोसले के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके, लेकिन दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें- कहां गई ऑटोट्यून! जब RD Burman के साथ आशा भोसले ने किया कॉन्सर्ट, वायरल हुआ 50 साल पुराना वीडियो