विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'उन्होंने मुझसे वादा किया था कि...', Asha Bhosle के जाने के बाद पोती ने शेयर किया ऐसा पोस्ट, नहीं रुकेंगे आंसू

Published: Tue, 14 Apr 2026 03:47 PM (IST)

आशा भोसले हमारे बीच नहीं हैं, इस बात यकीन करना जनाई भोसले के लिए काफी मुश्किल हो रहा है। हाल ...और पढ़ें

दादी को याद करके भावुक हुईं जनाई भोसले/ फोटो- Instagram

दादी को याद करके भावुक हुईं जनाई भोसले/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 92 साल की 'सुरों की मल्लिका' आशा भोसले को खोने के दर्द से उनकी पोती जनाई भोसले उबर नहीं पा रही हैं। 24 साल की जनाई भोसले परिवार में अपनी दादी के सबसे करीब थीं और कई मौकों पर वह उनके साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती थीं।

हाल ही में जनाई भोसले ने दिग्गज सिंगर को खोने के बाद उनके साथ बिताए गए खास पलों को याद किया और साथ ही उस वादे के बारे में भी बताया, जो आशा ताई ने उनसे किया था।

'मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को खो दिया'- जनाई भोसले

जनाई भोसले ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिग्गज सिंगर आशा भोसले के साथ बिताए हर पल को याद किया। उन्होंने एक अनसीन वीडियो शेयर किया, जिसमें सिंगर 'दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिये' गाना गा रही हैं और एकटक अपनी पोती को देख रही हैं। वहीं, जनाई वीडियो में अपनी हंसी कंट्रोल करने की कोशिश कर रही हैं। दिल छू लेने वाले इस वीडियो में दादी और पोती की बॉन्डिंग साफ दिखाई दे रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए जनाई ने कैप्शन में लिखा, 

"जब मैं आज सुबह उठी, तो मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपनी पार्टनर इन क्राइम, मेरी बेस्ट फ्रेंड और मेरी दुनिया को कम्प्लीट करने वाले शख्स को खो दिया है। जब मैं पैदा हुई थी, तो उन्होंने ही मुझे सबसे पहले अपनी गोद में लिया था। अब मैं क्या करूंगी? अब जब मैं सुबह उठूंगी तो किसे गले लगाऊंगी, किसके साथ चाय पियूंगी? हर दिन कौन मेरा इंतजार करेगा जब मैं घर आऊंगी? और मैं अपने बुरे-बुरे जोक्स किसको सुनाऊंगी?" 

जाने

यह भी पढ़ें- Asha Bhosle के निधन पर गम में डूबा हॉलीवुड, इन सुपरस्टार ने जताया शोक

जनाई भोसले से दिग्गज सिंगर ने किया था यह वादा

जनाई ने आगे लिखा, "ये बस कुछ ही बातें हैं, जिनसे हम उन्हें याद कर सकते हैं। मेरे साथ जिन लोगों ने भी उन्हें खोया है, वे हमेशा यह याद रखें कि वह 'जिंदगी' और 'हंसी' की परिभाषा हैं। अगर आप उन्हें याद रखना चाहते हैं, तो इसी तरह से याद रखें। वह ऊपर से हम सभी को देख रही हैं, खासतौर पर अपने परिवार को। मुझे यकीन है कि वह हमारे पास जल्द ही वापस आएंगी, क्योंकि उन्होंने मुझसे यह वादा किया था और वह हमेशा मुझसे यही कहती थीं।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Zanai Bhosle💜 (@zanaibhosle)

जनाई ने आशा भोसले को खोने का गम बयां करते हुए अंत में लिखा, "मैंने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा प्यार खो दिया है, मेरे लिए इससे बड़ा दुःख कोई और नहीं है। मैं सभी से यही गुजारिश करना चाहूंगी कि आप अपनी जिंदगी को पूरी तरह से जिएं और इसी तरह उन्हें याद करके जिंदगी का जश्न मनाएं। 'आशा आई' मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, अभी के लिए अलविदा... मुझे यकीन है कि चाहे जो कुछ भी हो जाए आप हमेशा मेरे साथ हैं, मैं बस आपके लौटने का और मुझे दोबारा गले लगाने का इंतजार कर रही हूं।"

12 अप्रैल को हुआ था आशा भोसले का निधन

इंडियन सिनेमा की दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में हुआ था। उनकी पोती ने सिंगर की हेल्थ पर अपडेट देते हुए बताया था कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी और साथ ही चेस्ट में इन्फेक्शन हुआ था, जिसका इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था। आशा भोसले का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ 13 अप्रैल 2026 को मुंबई के शिवाजी पार्क में किया गया था।

यह भी पढ़ें- Asha Bhosle के निधन की कवरेज पर पाकिस्तान में बवाल, न्यूज चैनल को इस कारण थमाया गया नोटिस!