विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक ही फ्रेम में तीन धुरंधर, Shah Rukh Khan और रणवीर के साथ रिंकू सिंह की तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Published: Sun, 08 Feb 2026 07:50 PM (IST)

क्रिकेटर रिंकू सिंह, सुपरस्टार शाहरुख खान और रणवीर सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस ...और पढ़ें

शाह रुख के साथ रिंकू और रणवीर सिंह (फोटो-इंस्टाग्राम)

शाह रुख के साथ रिंकू और रणवीर सिंह (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेटर रिंकू सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ नजर आ रहे हैं। रिंकू, शाहरुख और रणवीर की इस तस्वीर ने फैंस को दीवाना बना दिया है। फोटो में रिंकू सिंह सेल्फी ले रहे हैं जबकि शाह रुख और रणवीर पोज कर रहे हैं।

स्टाइलिश लुक में नजर आए रणवीर सिंह

तस्वीर में रिंकू ग्रे टी-शर्ट में काफी स्मार्ट दिख रहे हैं और उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान है। वहीं, शाहरुख खान कैजुअल ब्लैक टी-शर्ट में बेहद स्टाइलिश लगे। वहीं, रणवीर सिंह अपने धांसू लुक और स्टाइलिश घड़ी से कहर ढहाते नजर आए।

Shah rukh khan (5)

यह भी पढ़ें- यंग जेनरेशन नहीं देखेगी 70 साल के आदमी की कहानी, बॉलीवुड के तीनों खान पर Imran Khan का दो टूक

फैंस हुए क्रेजी

जैसे ही सोशल मीडिया पेज टीम शाह रुख खान ने तस्वीर शेयर की, फैंस इस पर रिएक्ट करने लगे। एक यूजर ने लिखा, “रिंकू सिंह ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें ऐसा पल मिलेगा। अरे वाह, आप कितने भाग्यशाली हैं! उन्हें अपने खेल की वजह से मालिक से हमेशा जो प्यार मिलता है, उसे देखकर खुशी होती है।” एक अन्य कमेंट में लिखा था, “रॉकेट रिंकू और धुरंधर के साथ किंग।” एक तीसरे यूजर ने लिखा, “एनर्जेटिक ट्रायो।” एक अन्य कमेंट में कहा गया, “एक ही फ्रेम में दिग्गज।”

क्रिसमस पर रिलीज होगी किंग?

बॉलीवुड के किंग खान इन दिनों सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। शाह रुख खान और सुहाना खान मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म को क्रिसमस 2026 पर रिलीज करने की योजना है। फिल्म निर्माता जून 2026 तक इसकी शूटिंग पूरी करने का लक्ष्य रख रहे हैं, जिसके बाद फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन में जाएगी। वहीं रणवीर सिंह की धुरंधर 2 बहुत जल्द रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड वाला प्रपोजल चाहिए? सीधा दिल पर वार करेंगे ये 5 फिल्मी डायलॉग्स, झट से 'हां' कर देगी हसीना