विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉलीवुड वाला प्रपोजल चाहिए? सीधा दिल पर वार करेंगे ये 5 फिल्मी डायलॉग्स, झट से 'हां' कर देगी हसीना

Published: Sun, 08 Feb 2026 03:48 PM (IST)

वैलेंटाइन वीक में अगर आप अपने पार्टनर को प्रपोज करने का मन बना रहे हैं, वो भी बॉलीवुड स्टाइल में। ...और पढ़ें

बॉलीवुड के 5 आइकॉनिक फिल्मी डायलॉग्स। फोटो क्रेडिट- एक्स

बॉलीवुड के 5 आइकॉनिक फिल्मी डायलॉग्स। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड हमेशा से रोमांस का किंग रहा है। जब बात दिल की बात कहने की हो, तो फिल्मी डायलॉग्स से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता।

अगर इस वैलेंटाइन वीक में आप अपने प्यार का इजहार करने का मन बना रहे हैं और आपको शब्दों की कमी महसूस हो रही है। यहां हम आपको 5 आइकॉनिक बॉलीवुड डायलॉग्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके पार्टनर के दिल पर सीधा वार करेगी और उन्हें 'हां' बोलने पर मजबूर कर देगी।

ओम शांति ओम

इतनी शिद्दत से मैंने तुम्हें पाने की कोशिश की है, कि हर जर्रे ने मुझे तुमसे मिलाने की कोशिश की है। कहते हैं, अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात तुम्हें उससे मिलाने की कोशिश में लग जाती है...

शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ओम शांति ओम में एक रोमांटिक डायलॉग है जो आइकॉनिक बन गया है।

Om Shanti Om

ये जवानी है दीवानी

क्योंकि फंसा दिया है तूने मुझे, वाट लगा दी है मेरी। मैं अब भी वही सपने देख रहा हूं लेकिन 2 टिकट पे। दुनिया का कोना कोना देखना चाहता हूं लेकिन तेरा हाथ पकड़ के...

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की फिल्म ये जवानी है दीवानी में भी एक डायलॉग है जो प्रपोज करने के लिए परफेक्ट है। रणबीर ने भी दीपिका से इसी तरह अपने प्यार का इजहार किया था।

आशिकी 2

ये जिंदगी चल रही थी, पर तेरे आने से मैंने जीना शुरू किया...

प्यार का इजहार करने के लिए बढ़िया डायलॉग चाहिए तो श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म आशिकी 2 का रोमांटिक डायलॉग न हो, ऐसा हो नहीं सकता है।

यह भी पढ़ें- Mohammed Rafi का ये रोमांटिक गाना सुनते ही झूम उठेगी महबूबा, 60 साल पुराना सॉन्ग Rose Day के लिए परफेक्ट

बैंड बाजा बारात

तेरे बिना किसी चीज में मौज नहीं, ना लड़कियां ताड़ने में, ना चाय में, ना चाउमीन में...

बैंड बाजा बारात में जिस मजेदार अंदाज में रणवीर सिंह ने अनुष्का शर्मा को प्रपोज किया था, उसी तरह आप भी कर सकते हैं।

Ranveer Anushka

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

जब तक तुम साथ हो, तब तक किसी भी दर्द से डर नहीं लगता...

शाह रुख खान और काजोल की रोमांटिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने रोमांस का तड़का लगाया है। फिल्म के सभी डायलॉग्स आइकॉनिक रहें। एक डायलॉग प्रपोजल के लिए बेस्ट है।

यह भी पढ़ें- निक जोनस-रणवीर सिंह की तरह करें गर्लफ्रेंड को Propose, प्रियंका-दीपिका भी नहीं कर पाईं थीं इनकार