विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shah Rukh Khan ने रानी मुखर्जी पर लुटाया प्यार, बेटे आर्यन की The Ba***ds Of Bollywood के गाने पर हुए रोमांटिक

Published: Mon, 01 Sep 2025 03:09 PM (IST)

2025 शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के लिए शानदार रहा है क्योंकि इस साल दोनों ने बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस ...और पढ़ें

शाहरुख को जवान के लिए मिला था नेशनल अवार्ड
शाहरुख को जवान के लिए मिला था नेशनल अवार्ड

HighLights

  1. शाहरुख खान ने रानी मुखर्जी संग मनाया नेशनल अवार्ड का जश्न
  2. शाहरुख को जवान के लिए मिला था नेशनल अवार्ड
  3. रानी ने मिसेज चैटर्जी के लिए जीता था नेशनल अवार्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहरुख खान और रानी मुखर्जी ने एक रोमांटिक रील शेयर करते हुए फैंस का दिल खुश कर दिया। शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन खान के की अपकमिंग सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड के गाने तू पहली तू आखिरी पर रानी के साथ एक रील बनाई और पोस्ट की इसके साथ ही दोनों ने अपने पहले नेशनल अवार्ड का जश्न भी मनाया।

शाहरुख खान ने रानी के साथ रोमांटिक रील शेयर करते हुए लिखा, ' नेशनल अवार्ड...हम दोनों की अधूरी ख्वाहिश पूरी हो गई, बधाई हो रानी, तुम मेरी क्वीन हो और हमेशा रहोगी। रील में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी आर्यन खान द्वारा निर्देशित पहली फिल्म 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के गाने 'तू पहली तू आखिरी' पर थिरकते नजर आ रहे हैं। रील में लक्ष्य और सहर बंबा भी ओरिजिनल सॉन्ग के साथ नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Sunny Deol को पसंद आया आर्यन खान की The Ba***ds of Bollywood का प्रिव्यू, बोले- 'पापा को गर्व होगा'

शाहरुख रानी ने जीता पहला नेशनल अवार्ड

शाहरुख खान ने इस साल फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का पहला नेशनल अवार्ड जीता वहीं रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया। एक फैन ने लिखा, 'राहुल और टीना'। एक अन्य ने लिखा, 'माफ करना, लेकिन मैं बैड***स के कलाकारों को नहीं देख पाया... मेरी नजरें बस ओजी, दिलों की रानी और दिल के बादशाह पर ही अटकी रहीं... हाय'।

शाहरुख खान और रानी मुखर्जी ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जैसे कुछ कुछ होता है, कभी अलविदा ना कहना, वीर जारा, चलते चलते, हे राम और भी बहुत कुछ।

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है और इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट 3 फरवरी, 2025 को की गई। इस शो के को प्रोड्यूसर बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान हैं, जिन्होंने आर्यन के साथ राइटिंग का काम भी किया है। यह सीरीज 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस शो में बॉबी देओल, लक्ष्य, सहर बंबा, मोना सिंह, अन्या सिंह, राघव जुयाल, गौतमी कपूर, मनोज पाहवा जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह शो एक्शन, इमोशन और जबरदस्त ड्रामा से भरपूर होगा।

यह भी पढ़ें- Baazigar: बाप रे बाप! सीन टू सीन इस मूवी की कॉपी निकली Shah Rukh Khan की 'बाजीगर'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।