यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dance Deewane 3: आर्थिक तंगी से जूझ रहीं शगुफ्ता अली का दर्द सुनकर भावुक हुए सभी, शो ने की इतने लाख की मदद
शगुफ्ता अली ने हाल में ये खुलासा किया कि वो पिछले कुछ सालों से आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं। हालत यहां तक बुरे हो गए कि शगुफ्ता को अपनी कार और गहने तक बेचने पड़े। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके पास कुछ भी बेजने के लिए बचा नहीं है।

नई दिल्ली, जेएनएन। फेमस एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने हाल में ये खुलासा किया कि वो पिछले कुछ सालों से आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं। हालत यहां तक बुरे हो गए कि शगुफ्ता को अपनी कार और गहने तक बेचने पड़े। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके पास कुछ भी बेजने के लिए बचा नहीं है, ऐसे में उन्होंने सभी से मदद की गुहार लगाई। CINTAA ने एक्ट्रेस की मदद भी करना चाही, लेकिन उन्होंने सिन्टा की मदद लेने से मना कर दिया।
एक्ट्रेस का कहना था कि सिन्टा बहुत कम पैसे दे रहा था इससे उनकी मदद नहीं होती इसलिए उन्होंने उनकी मदद नहीं की। लेकिन अब एक्ट्रेस को 5 लाख रुपए की मदद मिल गई है। डांसिंग रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ की तरफ से शगुफ्ता अली को 5 लाख रुपए दिए गए हैं। इस बात की जानकारी कलर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी गई है।
कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम अपकमिंग एपिसोड प्रामो जारी किया है जिसमें शो की जज माधुरी दीक्षित शगुफ्ता को 5 लाख रुपए का चेक देती दिख रही हैं। वीडिय में दिख रहा है कि बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और डायरेक्टर रोहित शेट्टी शो पर पहुंचे हैं। जो कंटेस्टेंट की प्यार से गले लगाते दिख रहे हैं। इसके बाद शगुफ्ता अली स्टेज पर आती हुई दिखती हैं।
बातचीत के दौरान अपनी अर्थिक स्थिति के बारे में बताते हुए शगुफ्ता कहती हैं ‘पिछले 36 सालों में से 3 साल बहुत बेहतरीन गुज़रे, खूब काम किया खूब स्ट्रगल किया, लेकिन 4 साल पहले से हालात खराब होने लगे, कहीं भी बात नहीं बन रही थी। उसी दौरान डायबिटीज़ की वजह से मेरे पैरों की तकलीफ बढ़ गई, इसका असर मेरी आखों पर भी हुआ है, 4 साल में मुझे जो तकलीफ हुई वो मुझसे बर्दाश्त नहीं हुई, ये इंडस्ट्री मेरा घर है मैंने इसे अपने 36 साल दिए हैं’। शगुप्ता का दर्द सुनकर वहां मौजूद सभी लोग रोने लगते हैं और माधुरी स्टेज से उठकर जाती हैं और उन्हें 5 साल रुपए का चेक देती हैं। चेक लेकर शगुफ्ता भावुक हो जाती हैं और माधुरी के गले लगकर रोने लगती हैं।