विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IFFM 2023 At Melbourne: मेलबर्न में तिरंगा फहराकर शबाना आजमी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 14 Aug 2023 03:42 PM (GMT+05:30)

Shabana Azmi Hoisting IFFM 2023 At Melbourne फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2023 का आगाज हो चुका है । यह महोत्सव ...और पढ़ें

IFFM 2023 At Melbourne Shabana Azmi Photo Credit x
IFFM 2023 At Melbourne Shabana Azmi Photo Credit x

HighLights

  1. फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2023 का आगाज
  2. IIFM 2023 में बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी ने फहराया तिरंगा
  3. 11 अगस्त से शुरू और 20 अगस्त को होगा खत्म

 

नई दिल्ली, जेएनएन। Shabana Azmi Hoisting IFFM 2023 At Melbourne: बी-टाउन की अभिनेत्री शबाना आजमी इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में है। जहां उन्होंने भारत का तिरंगा फहराया है। मौका था प्रतिष्ठित इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2023 का। इस दौरान एक्ट्रेस ने भारत के सर को गर्व से ऊचा किया। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी सामने आई है। यह महोत्सव 11 अगस्त को शुरू हुआ है और 20 अगस्त को खत्म होगा।

IIFM 2023 में शबाना आजमी ने फहराया तिरंगा

बता दें किइंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) देश के बाहर भारतीय सिनेमा का एक बड़ा उत्सव है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने शबाना आजमी ने कहा, "मुझे तिरंगा फहराने का यह सम्मान मिला है, जिस पर मुझे बहुत गर्व है।

मेलबर्न में ध्वजारोहण करना मेरे लिए गर्व की बात है। हम मेलबर्न में भारतीय सिनेमा का जश्न मनाने के लिए यहां आए हैं और मुझे लगता है कि कला कोई सीमा नहीं जानती और सिनेमा सामाजिक परिवर्तन का एक साधन हो सकता है।''

फिल्म घूमर मेंनजर आएंगी एक्ट्रेस

बता दें, एक्ट्रेस आर.बाल्की की मोस्ट अवेटेड फिल्म घूमर में नजर आने वाली हैं और इसी फिल्म के चलते वह IIFM 2023 में शामिल हुई है।

घूमर का द इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2023 में वर्ल्ड प्रीमियर हो रहा है। इससे पहले एक्ट्रेस रॉकी रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आई थी। फिल्म में पुराने हिंदी गानों के साथ आजमी-धर्मेंद्र का रोमांस भी दिखाया गया है।