विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Selfiee: सेल्फी किंग बन चुके हैं अक्षय कुमार, किया ऐसा काम, टूट गया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Wed, 22 Feb 2023 06:06 PM (IST)

अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी रिलीज होने में 2 ही दिन का वक्त बचा है। ऐसे में एक्टर इस फिल्म ...और पढ़ें

Akshay kumar broke the Guinness Book of World Records by taking so many selfies, VIA INSTAGRAM
Akshay kumar broke the Guinness Book of World Records by taking so many selfies, VIA INSTAGRAM

नई दिल्ली, जेएनएन। Selfiee: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार हर चीज में आगे हैं। आज उन्होंने ये साबित भी कर दिया है। अपनी फिल्म सेल्फी के प्रमोशन में बिजी अक्षय ने 3 मिनट में सबसे ज्यादा सेल्फ पोर्ट्रेट पिक्चर्स यानी सेल्फी लेकर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

3 मिनट में ली 184 सेल्फी

अक्षय अपने स्टंट से फैंस के दिलों पर राज करते हैं पर इस बार उन्होंने नया रिकॉर्ड बनाकर फैंस को सरप्राइज किया है। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय ने 3 मिनट में 184 सेल्फी लेकर नया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सेट किया है। 2015 में डिवाइन जॉनसन ने 105 सेल्फी लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सेट किया था। जिसके बाद जेम्स स्मिथ ने 3 मिनट में 168 सेल्फ पोर्ट्रेट पिक्चर्स क्लिक करके नया रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि अक्षय ने इन दोनों ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की पिक्चर्स

अक्षय ने इस खुशखबरी को इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इनके साथ ही अक्षय ने इस रिकॉर्ड को बनाने के दौरान का एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया है। जिसमें वो फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करवाते नजर आ रहे हैं। साथ ही इन पिक्चर्स में इस रिकॉर्ड बनाने के बाद फैंस के साथ अक्षय की पिक्चर्स भी नजर आ रही हैं। पिक्चर्स शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'मैंने जो कुछ भी हासिल किया है और मैं जीवन में जहां भी हूं, अपने प्रशंसकों के बिना शर्त प्यार की वजह से हूं। ये उन्हें मेरा स्पेशल ट्रीब्यूट है, ये स्वीकार करते हुए कि वो मेरे पूरे करियर में मेरे साथ कैसे खड़े रहे।'

उन्होंने आगे लिखा, 'अपने प्रशंसकों की मदद से हमने 3 मिनट में सबसे ज्यादा सेल्फी लेने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है, आप सभी को धन्यवाद। ये बहुत खास था और मैं इसे हमेशा याद रखूंगा।'

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

24 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म सेल्फी 24 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। बता दें, सेल्फी मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस का हिंदी रिमेक है।

यह भी पढ़ें: Kartik Aryan: जब ट्रैफिक में फंसे कार्तिक आर्यन को स्कूल बस में बैठे बच्चों ने देखा, बोले- 'ट्रैफिक हो तो ऐसा'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।